: नव भारत साक्षरता प्रशिक्षण आयोजित
Sat, Dec 31, 2022
नव भारत साक्षरता प्रशिक्षण आयोजितगाडरवारा। क्षेत्र के जनपद शिक्षा केंद्र साईंखेड़ा में विगत दिवस नव भारत साक्षरता कार्यक्रम के संबंध में एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन रखा गया जिसमे जन शिक्षा केंद्र प्रभारियों सहित जनशिक्षकों को साक्षारता अभियान के तहत आगामी कार्य योजनाओं के बारे में विधिवत जानकारियां दी गई। प्रशिक्षण में अभियान अंतर्गत 10 जनवरी तक असाक्षर पंजीयन शत प्रतिशत पूर्ण कर लेने के लक्ष्य पर प्राथमिकता से विमर्श किया गया । संपूर्ण प्रशिक्षण प्रोजेक्टर के माध्यम से प्रभावी तरीके से दिया गया एवम साक्षरता कार्यक्रम से जुड़े प्रत्येक बिंदु पर प्रकाश डाला गया । इस अवसर पर आगामी 03 जनवरी को जनशिक्षा केंद्र स्तर पर प्रशिक्षण आयोजन के संबंध में जानकारी दी गई जिसमे जनशिक्षकों के माध्यम से नोडल अधिकारियों एवम अक्षर साथियों को प्रशिक्षण दिया जाना निर्धारित है। प्रशिक्षण में बीआरसी गिरीश पटैल, बीएसी संदीप स्थापक, योगेंद्र झारिया , साक्षरता समन्वयक मनीराम मेहरा, पवन राजोरिया द्वारा साक्षरता संबधी समस्त जानकारियां प्रशिक्षण के माध्यम से दी गई । प्रशिक्षण मे एमआरसी वेदप्रकाश राजपूत,सुरेन्द्र पटैल सहित सभी जन शिक्षक ,संकुल समन्वयक ,जनशिक्षा केंद्र प्रभारी मोजूद रहे।
: साईंखेड़ा ब्लॉक के छात्रों ने किया शेक्षणिक भ्रमण
Sat, Dec 31, 2022
साईंखेड़ा ब्लॉक के छात्रों ने किया शेक्षणिक भ्रमणगाडरवारा । गत दिवस साईंखेड़ा ब्लॉक के शासकीय हाई एवं हायर सेकेंडरी स्कूल के छात्र छात्राओं ने सीएम राईज विद्यालय साईंखेड़ा के प्राचार्य चन्द्रकांत विश्वकर्मा के नेतृत्व में स्थानीय महाराणा प्रताप शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय ,प्रधानमंत्री कौशल विकास केंद्र, डमरू घाटी में शैक्षणिक भ्रमण किया। भ्रमण के तहत उंन्होने महाविद्यालय के शैक्षिणक परिसर, विभिन्न विभागों एवम पुस्तकालय का भ्रमण किया । भ्रमण के उपरांत महाविद्यालय के ऑडिटोरियम में आयोजित उदबोधन कार्यक्रम में वाणिज्य विभाग के विभागाध्यक्ष एवं आइक्यूएसी प्रभारी डॉ. रामकुमार चौकसे ने छात्रों को महाविद्यालय की विभिन्न शैक्षणिक गतिविधियों , शासन की योजनाओं के साथ-साथ नई शिक्षा नीति 2020 के तहत प्रवेश प्रक्रिया एवम विषय चयन में आए नए परिवर्तनों एवं कैरियर निर्माण के प्रति महत्वपूर्ण जानकारी से अवगत कराया। विदित हो कि कौशल विकास केंद्र में कपिल साहू ने केंद्र की गतिविधियों से अवगत कराया एवं रोजगारोन्मुखी जानकारी दी। इस दौरान महाविद्यालय के प्राचार्य डा. ए. के .जैन ने भी छात्रों का उत्साह वर्धन किया। प्रो आर के चौकसे के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम में विज्ञान संकाय प्रभारी प्रो . पी.एस. कौरव, मीडिया प्रभारी डा. सुनील शर्मा, खेल अधिकारी पिंटू दास , ब्लॉक शिक्षा अधिकारी प्रताप नारायण आर्य, स्थानीय बीटीआई हायर सेकेण्डरी स्कूल के प्राचार्य जयमोहन शर्मा , के के राजोरिया एवम मधुसूदन पटेल उपस्थित रहे। शेक्षणिक भ्रमण में सरदार राजपूत, भानु राजपूत, मोनिका राय, शक्ति राजपूत, खीरसागर मेहरा , महिमा लोधी , पंकज पाठक आदि का योगदान सराहनीय रहा।
: प्रखर राय ने आदिवासियों संग लोकनृत्य कर मनाया नव वर्ष का जश्न,हैप्पी न्यू ईयर सभी लोगों को बधाइयां दी
Sat, Dec 31, 2022
प्रखर राय ने आदिवासियों संग लोकनृत्य कर मनाया नव वर्ष का जश्न,हैप्पी न्यू ईयर सभी लोगों को बधाइयां दी
गाडरवारा ।विगत दिवस भाजपा नेता प्रखर राय ने अँग्रेजी नववर्ष के अवसर पर मध्य प्रदेश की पारंपरिक संस्कृति का निर्वाहन करते हुए क्षेत्र के घने जंगल में स्थित मूल आदिवासियों के प्राचीन समय से प्रचलित लोकगीत एवं लोकनृत्य आयोजन मे शामिल होकर आदिवासियों भाइयों के बीच रहकर नववर्ष का जोरदार स्वागत करते हुये एक दूसरे के बीच खुशियाँ बांटी गई ।
गौरतलब है कि प्रखर राय का लगाव हमेशा अपनी क्षेत्रीय संस्कृति एवं परंपराओं से जुड़ा रहा है, देश भक्त होने के साथ प्रकृति से इतना जुड़ाव बनाए रखना इनकी खासियत रही है । भाजपा नेता प्रखर राय द्वारा 2023 happy new year सभी मध्य प्रदेश ग्राम वासियों को नए साल की बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं दी लोगों को वहां नया वर्ष 2023 में आप सभी स्वस्थ रहें यही बात रखी है हमारे चैनल सोशल मीडिया पर बताई और सभी लोगों को बधाइयां दी 2023 की ।