: सांगई में फुले जयंती पर महिला शिक्षकों को किया सम्मानित
Wed, Jan 4, 2023
सांगई में फुले जयंती पर महिला शिक्षकों को किया सम्मानितगाडरवारा। गत दिवस समीपी ग्राम सांगई की एकीकृत शासकीय नवीन माध्यमिक शाला में माध्यमिक शिक्षक मधुसूदन पटैल की पहल पर देश की प्रथम महिला शिक्षिका सावित्रीबाई फुले की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर शाला के बच्चों को साउंड सिस्टम पर सावित्रीबाई फुले की जीवनी सुनाई गई। कार्यक्रम में संस्था की महिला शिक्षको श्रीमती किरणलता ठाकुर, लता कहार एवं ज्योति धानक को सम्मानित किया गया । इस मौके पर शाला के बच्चों को प्राथमिक शिक्षक सुरेश चौहान ने मूल कर्तव्य दिवस की शपथ दिलाई। कार्यक्रम को संस्था के शिक्षको ने संबोधित कर बच्चों को सावित्रीबाई फुले के जीवन से जुड़ी जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन करते हुए माध्यमिक शिक्षक मधुसूदन पटैल ने कहा कि सावित्रीबाई फुले के जीवन से हम सभी को सीखने की आवश्यकता है । उन्होंने देश मे बालिका शिक्षा के प्रोत्साहन के लिए बालिका स्कूल खुलवाए। कार्यक्रम में शिक्षक देवेंद्र ठाकुर सहित अनेक बच्चे उपस्थित रहे।
: गाडरवारा, धानक की सेवानिवृति पर दी विदाई
Wed, Jan 4, 2023
धानक की सेवानिवृति पर दी विदाईगाडरवारा। गत दिवस क्षेत्र के साईंखेड़ा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम थरैरी की एकीकृत शासकीय नवीन माध्यमिक शाला में पदस्थ सहायक शिक्षक कालूराम धानक को शासकीय सेवा पूर्ण होने के उपरांत सेवानिवृति पर आयोजित विदाई कार्यक्रम में ग्रामवासियों एवं शिक्षको ने शाल, शीफल एवं उपहार देकर विदाई दी। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्या की देवी मां सरस्वती के चित्र का पूजन कर नारायण चैतन्य महाराज एवं शिक्षको ने किया तदोपरांत अतिथियों का स्वागत शाला के प्रभारी माध्यमिक शिक्षक पंकज पाठक ने किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संकुल भटेरा की प्राचार्य सुनीता पटैल ने कहा कि कालूराम धानक ने थरैरी में बेहतर सेवाएं दी उनके कार्यकाल के दौरान स्कूल में उल्लेखनीय कार्य हुए। डाइट नरसिंहपुर से सेवानिवृत्त व्याख्याता वीरेंद्र मालवीय ने कहा कि श्री धानक ने शाला को अच्छे ढंग से संवारा। हाईस्कूल बिचुआ प्राचार्य श्रीमती संगीता मेहरा ने कार्यक्रम में विदाई गीत प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में आत्मीय विदाई से अभिभूत हुए शिक्षक कालूराम धानक ने उन्हें मिले सहयोग के प्रति आभार जताया। कार्यक्रम का संचालन मिस्टर कीर एवं अंत मे आभार प्रदर्शन पंकज पाठक ने किया। कार्यक्रम में नेपाल सिंह झारिया, धनराज धानक, विवेक चौरसिया, सत्यप्रकाश ढिमोले, मधुसूदन पटैल, पोषराज मेहरा, नीतेश समाधिया, बृजलाल कीर,पुष्पा कोरी, संयोगिता कौरव, वीरेंद्र कौरव, संतोष कौरव, प्रेमलाल शर्मा , कामता बिलझारिया सहित अनेक ग्रामवासी , शिक्षक एवं बच्चे उपस्थित रहे।
: सावित्रीबाई फुले जयंती का हुआ आयोजन
Wed, Jan 4, 2023
सावित्रीबाई फुले जयंती का हुआ आयोजन
भारत की प्रथम महिला शिक्षिका,समाज सुधारक एवं महिलाओं के हक अधिकारों एवं शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाली माता सावित्रीबाई फुले एवं हॉकी के अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी कुशल राजनीतिज्ञ,शिक्षाविद जयपाल सिंह मुंडा जी की जयंती के अवसर पर म.प्र. अजाक्स तहसील इकाई गाडरवारा ब्लॉक इकाई साईं खेड़ा एवं चीचली के संयुक्त तत्वाधान में जयंती समारोह का आयोजन किया गया।आयोजन में उपस्थित विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों एवं म प्र अनुसूचित जाति/जनजाति अधिकारी एवं कर्मचारी संघ (अजाक्स) के पदाधिकारियों ने सावित्रीबाई फुले एवं जयपाल सिंह मुंडा जी के सामाजिक सुधार व जन सेवा के श्रेष्ठतम कार्यों का उल्लेख करते हुए स्मरण किया।उक्त अवसर पर बी.एस परिहार,रामशंकर ठाकुर, उमेद सिंह अहिरवार,जे.एस धुर्वे,मलखान मेहरा, टीकाराम कोरी,बी.डी अहिरवार,रोहित जाटव, धनीराम कोरी,मनीष बाल्मीकि,प्रीतम अहिरवार, विनोद ठाकुर, बंशीलाल अहिरवार, मानक लाल अहिरवार,राजू ठाकुर, अशोक कुमार मेहरा,देवेंद्र पगारे,सुरेश जाटव,श्रवण ठाकुर,डी.सी ठाकुर,रामेश्वर खेमरिया,विनोद मांडले, दामोदर जाटव,संतोष जाटव,राजकुमार ठाकुर, परसराम अहिरवार, कैलाश अहिरवार, राजकुमार अहिरवार, गंगाराम कुमरे,मोहन जाटव, रामदीन अहिरवार आदि विशेष रूप से उपस्थित रहे।