: गाडरवारा, मकर सक्रांति पर्व पर पर्यटन स्थलों पर उमड़ा जनसैलाब
Mon, Jan 16, 2023
मकर सक्रांति पर्व पर पर्यटन स्थलों पर उमड़ा जनसैलाबगाडरवारा।मकर सक्रांति पर्व के अवसर पर गाडरवारा क्षेत्र के पर्यटन स्थलों मंदिरों नदी पहाड़ी क्षेत्रों में लोगों का जन सैलाब देखने को मिला इस पर्व को लेकर लोग काफी उत्साहित रहते हैं और अपने परिजन इष्ट मित्रों के साथ नर्मदा स्नान करना पहाड़ी स्थलों पर जाना पसंद करते हैं सतपुड़ा के जंगलों में स्थित बेहडनी दहार नामक जगह जहां घड़ाव पड़ाव से होकर पहुंचते हैं यहां काफी प्राचीन गुफा है जिसमें भगवान शंकर विराजमान है। पहाड़ी से गिरता झरना मन को मुग्ध कर देने वाला पहाड़ी के बीच से निकली नदी प्रकृति का अद्भुत नजारा यहां देखने को मिलता है यहां पर भी लोगों का जन सैलाब देखने को मिला
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सांईखेडा खंड के स्वयंसेवकों द्वारा दूधी नदी किनारे भरता दाल बाटी चूरमा का स्नेह भोज रखा गया । इस अवसर पर स्वयंसेवक बंधुओं में चन्द्रहास सिंह तोमर पीपरपानी, मुकेश राजपूत पिपरिया कला , साहब सिंह लोधी भारतीय किसान संघ , मनोज कुमार राय , अर्पित राय , पार्थ भैया सालीचौका, मोहन सिंह बघेले नगर कार्यवाह सालीचौका, रामकृष्ण राजपूत पत्रकार उकास घाट, रामेश्वर वर्मा बसुरिया उप खंड बारहाबड़ा, डाक्टर पुरषोत्तम वर्मा , रवि विश्वर्कमा , नरेश कुमार कौरव गाडरवारा ' अरविंद राजपूत मंडल कार्यवाह मनीष विश्व. विक्रम राजपूत , अमरीष विश्व. पिपरिया कला आदि उपस्थित रहे ।
: गाडरवारा, शिक्षक संघ की जिला स्तरीय बैठक आयोजित
Sun, Jan 15, 2023
शिक्षक संघ की जिला स्तरीय बैठक आयोजितगाडरवारा। गत दिवस मध्यप्रदेश शिक्षक संघ की जिला स्तरीय बैठक स्थानीय बीटीआई स्कूल में आयोजित की गई। बैठक का शुभारंभ विद्या की देवी माँ सरस्वती के चित्र का पूजन एवं माल्यार्पण कर किया गया। बैठक मे संभागीय सचिव आनंद प्रकाश श्रीवास्तव, प्रांतीय ऑडिटर उमाशंकर अग्रवाल, जिला अध्यक्ष अंचल शर्मा , जिला संगठन मंत्री विनोद कौरव, तहसील अध्यक्ष गिरीश पटैल , जिला कोषाध्यक्ष प्रदीप पचौरी , जिला सहसचिव विनोद साहू एवं बीटीआई स्कूल प्राचार्य जयमोहन शर्मा सहित अन्य शिक्षको की उपस्थिति में पुरानी पेंशन बहाली, क्रमोन्नति, पदोन्नति एवं पदनाम सहित अनेक शिक्षकीय समस्याओं पर चर्चा की गई। बैठक में बताया गया कि 27 जनवरी से भोपाल एवं जिला मुख्यालयों पर मप्र शिक्षक संघ द्वारा क्रमिक धरना प्रदर्शन शुरू हो रहा है । नरसिंहपुर जिले के शिक्षक 4 फरवरी को भोपाल में एवं 1 मार्च को जिला मुख्यालय पर आयोजित प्रदर्शन में शामिल होंगे। बैठक को संबोधित करते हुए आनंद श्रीवास्तव ने कहा कि सभी के संयुक्त संघर्ष से ही लंबित मांगों की पूर्ति हो सकती है। बैठक में उमाशंकर अग्रवाल ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली सहित अनेक समस्याएं वर्षो से लंबित है इनके समाधान के लिए शासन स्तर पर कई बार वार्ताएं हो चुकी है लेकिन नतीजा कुछ नही निकला। बैठक में अंचल शर्मा ने संघ से जुड़ी गतिविधियों की जानकारी देते हुए सभी से 4 फरवरी को भोपाल चलने की अपील की। बैठक को जयमोहन शर्मा, गिरीश पटैल, विनोद कौरव, विनोद सोनी एवं शिवकुमार गुप्ता ने भी संबोधित किया। बेठक का संचालन तहसील सचिव संदीप स्थापक एवं अंत मे आभार प्रदर्शन अनिल स्थापक ने किया। बैठक में मप्र विधानसभा में शिक्षाविद गिजु भाई सम्मान से सम्मानित मधुसूदन पटेल, सिराज अहमद सिद्दिकी एवं पवन राजौरिया का माला पहनाकर स्वागत किया गया।बैठक में रमाकांत पाराशर, रामकुमार कौरव, श्रीभगवान पटैल, होतीलाल शर्मा, निरंजन कौरव, संतोष श्रीवास, गुरुदयाल राय, धनराज धानक, प्रकाश नामदेव, नरेंद्र अवस्थी, राकेश तिवारी, अमित जैन, प्रीतम रूसिया, नीतेश समाधिया,संजय मेहरा, रत्नेश चौबे, अरविंद शर्मा, राहुल कोरी , पंकज स्थापक सहित अन्य उपस्थित रहे।
: गाडरवारा, कदम संस्था ने 889 वे सप्ताह मे किया पोधारपण
Sun, Jan 15, 2023
889 वे सप्ताह कदम ने किया पोधारपणगाडरवारा । जन्मोत्सव पर पौधारोपण करती आ रही कदम संस्था का साप्ताहिक पौधारोपण अभियान का 889 वें सप्ताह का पौधारोपण पंचवटी कॉलोनी में रक्षाम्बे किराना स्टोर्स के समक्ष संपन्न हुआ । जिसमें श्रीमती गुलाब बाई सोनी, गोपाल गुप्ता, ओम प्रकाश पाराशर ,कुमारी शिवानी नीखरा ,चिरंजीव शौर्य साहू ,चिरंजीव कबीर शुक्ला ,चिरंजीव आदित्य गुप्ता,चिरंजीव लविश भोजवानी के जन्म दिवस के अवसर पर
पौधा रोपित हुआ ।जन्मदिवस पर पौधा रोपित करने वाले सभी को कदम साथियों ने गायत्री मंत्र व महामृत्युंजय मंत्र के माध्यम से अपनी शुभकामनाएं दी ।इस अवसर पर कदम साथियों अजय खत्री ,सुनील नीखरा ,मनोज वसा , केशव गुरू , नारायण सोनी ,सुरेन्द्र पटैल मंजु खत्री सुरेन्द्र साहू अभय नीखरा के अलावा पंचवटी कालोनी वासियों ने अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम को भव्यता प्रदान की ।