Saturday 27th of June 2026

ब्रेकिंग

4 हजार घनमीटर रेत जप्त, कीमत लगभग 20 लाख रूपये

प्रभारी तहसीलदार गोटेगांव नीरज तखरया 15 दिन के अवकाश पर, राजेश पटवा को सौंपा प्रभार

पुलिस अधीक्षक से मामले की निष्पक्ष जांच कराकर बकाया भुगतान दिलाने एवं सुरक्षा प्रदान करने की मांग की

लगभग 02 लाख 75 हजार रुपए कीमती 27.50 ग्राम स्मैक जप्त,

रिंगस (राजस्थान) के बाद गाडरवारा के झांझनखेड़ा में भी बरस रही 'हारे के सहारे' की कृपा

: युवा उत्सव प्रतिभा को निखारने और व्यक्तित्व को गढ़ने में सहायक- राज्य मंत्री श्री पटेल हर क्षेत्र में प्रतिभावान युवाओं को मिल रहे हैं अवसर

Aditi News Team

Wed, Jan 17, 2024
युवा उत्सव प्रतिभा को निखारने और व्यक्तित्व को गढ़ने में सहायक- राज्य मंत्री श्री पटेल हर क्षेत्र में प्रतिभावान युवाओं को मिल रहे हैं अवसर भोपाल । राज्य मंत्री लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण श्री नरेंद्र शिवाजी पटेल ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि युवा उत्सव एक ऐसा मंच है जो न केवल आपकी प्रतिभा को निखारता है बल्कि व्यक्तित्व को गढ़ने में भी सहायक है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के हर क्षेत्र में प्रतिभावान युवाओं को अवसर मिल रहे हैं। शिक्षा से लेकर खेल, कृषि से लेकर विज्ञान हर क्षेत्र में युवाओं को प्रोत्साहन मिल रहा है।   राज्य मंत्री ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार के लगातार प्रोत्साहन से युवा आगे बढ़ रहे हैं। भारत का मान, सम्मान और गौरव बढ़ाने में युवा भी अपनी सशक्त भूमिका का निर्वहन कर रहे हैं। राज्य मंत्री श्री पटेल ने बरकतउल्ला विश्वविद्यालय भोपाल में अंतर जिला विश्वविद्यालय स्तर युवा उत्सव का शुभारंभ किया।   जीवन में सीख के लिए प्रतियोगिताओं में हों शामिल   राज्य मंत्री श्री पटेल ने कहा कि युवा उत्सव में विभिन्न प्रस्तुतियों को देखकर हमें छात्र जीवन के स्वर्णिम पल याद आ गए जब हम भी आप लोगों की तरह युवा उत्सव में भाग लिया करते थे। उन्होंने कहा कि हमें जीवन में सफलता के लिए ही नहीं बल्कि सीख के लिए भी ऐसे आयोजन और प्रतियोगिताओं में भाग लेना चाहिए। राज्यमंत्री ने युवा उत्सव में विभिन्न जिलों से आए प्रतिभागी युवाओं को बधाई और शुभकामनाएं दीं।   बरकतउल्ला विश्वविद्यालय भोपाल में अंतर जिला विश्वविद्यालय स्तर युवा उत्सव प्रतियोगिताएं प्रारंभ   बरकतउल्ला विश्वविद्यालय भोपाल में आज से अंतर जिला विश्वविद्यालय स्तर युवा उत्सव 2023 -24 का शुभारंभ शोभा यात्रा रैली के साथ हुआ। विद्यार्थियों ने शुभारंभ दिवस पर लोक नृत्य, एकल नृत्य, प्रश्न मंच, चित्रकला ऑन द स्पॉट पेंटिंग आदि प्रतियोगिताओं और प्रस्तुतियों में सहभागिता की। कार्यक्रम में 8 जिलों के लगभग 700 से अधिक विद्यार्थी शामिल हुए।

Tags :

जरूरी खबरें