Saturday 27th of June 2026

ब्रेकिंग

श्रीधाम स्टेशन का नवनिर्मित रूफ प्लाजा हल्की हवा में उड़ा

4 हजार घनमीटर रेत जप्त, कीमत लगभग 20 लाख रूपये

प्रभारी तहसीलदार गोटेगांव नीरज तखरया 15 दिन के अवकाश पर, राजेश पटवा को सौंपा प्रभार

पुलिस अधीक्षक से मामले की निष्पक्ष जांच कराकर बकाया भुगतान दिलाने एवं सुरक्षा प्रदान करने की मांग की

लगभग 02 लाख 75 हजार रुपए कीमती 27.50 ग्राम स्मैक जप्त,

: सांगई में विश्व हिंदी दिवस मनाया गया ,पोस्टर निर्माण के जरिये छात्र छात्राओं ने बताई हिंदी व्याकरण की अवधारणाएं 

Aditi News Team

Wed, Jan 10, 2024
सांगई में विश्व हिंदी दिवस मनाया गया पोस्टर निर्माण के जरिये छात्र छात्राओं ने बताई हिंदी व्याकरण की अवधारणाएं गाडरवारा। आज बुधवार को समीपी ग्राम सांगई की एकीकृत शासकीय नवीन माध्यमिक शाला में विश्व हिंदी दिवस मनाया गया। इस अवसर पर शाला में नवाचारी माध्यमिक शिक्षक मधुसूदन पटैल के द्वारा पोस्टर निर्माण प्रतियोगिताएं आयोजित कराई गई जिसमे कक्षा 4 से 8 वी तक के छात्र छात्राओं ने हिंदी व्याकरण से संबंधित संज्ञा, सर्वनाम, विशेषण, क्रिया, विलोम शब्द, पर्यायवाची शब्द, संधि, समास, रस की अवधारणा , प्रकार एवं विभिन्न उदाहरणों को कार्डशीट पर तैयार कर उनका बेहतर ढंग से प्रस्तुतिकरण भी किया। इसके अलावा कक्षा 2 एवं 3 के बच्चों ने एफएलएन वाचन दिवस में सहभागिता करते हुए हिंदी विषय के पाठ पढ़े। इस अवसर पर कार्यक्रम में शिक्षक मधुसूदन पटैल ने विश्व हिंदी दिवस मनाए जाने संबंधी अवधारणा को समझाते हुए कहा है कि हिंदी हमारी मातृभाषा है । पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता के आयोजन के अंत में ग्राम की स्वयंसेवी शिक्षिका फूलवती केवट ने आभार प्रदर्शन किया। इस अवसर पर संस्था के प्रधानपाठक दशरथ प्रसाद जाटव, विवेक नाईक, सुरेश चौहान, देवेंद्र ठाकुर, किरणलता ठाकुर, लता कहार, शिखा कहार सहित अनेक छात्र छात्राएँ उपस्थित रहे।

Tags :

जरूरी खबरें