Saturday 27th of June 2026

ब्रेकिंग

प्रभारी तहसीलदार गोटेगांव नीरज तखरया 15 दिन के अवकाश पर, राजेश पटवा को सौंपा प्रभार

पुलिस अधीक्षक से मामले की निष्पक्ष जांच कराकर बकाया भुगतान दिलाने एवं सुरक्षा प्रदान करने की मांग की

लगभग 02 लाख 75 हजार रुपए कीमती 27.50 ग्राम स्मैक जप्त,

रिंगस (राजस्थान) के बाद गाडरवारा के झांझनखेड़ा में भी बरस रही 'हारे के सहारे' की कृपा

अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावा चोरी मामले में ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय एवं अनिल मिश्रा ने दिया स्तीफा

: संघ में विनोद नेमा को मिली अहम जिम्मेदारी बनाये गये महाकौशल प्रांत के सह प्रांत कार्यवाह

Aditi News Team

Fri, Feb 2, 2024
भागीरथ तिवारी करेली संघ में विनोद नेमा को मिली अहम जिम्मेदारी बनाये गये महाकौशल प्रांत के सह प्रांत कार्यवाह करेली। वर्तमान केन्द्र की सरकार में पर्दे के पीछे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की भूमिका अहम है। बीते दिनो मध्य प्रदेश के महाकौशल में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ में नई नियुक्तियां हुई है। जबलपुर में सम्पन्न हुई बैठक में प्रांत संघचालक का निर्वाचन किया गया, जिसमें जबलपुर के प्रसिद्ध शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रदीप दुबे को सर्वसम्मति से प्रांत संघ चालक बनाये गये। इस अवसर पर प्रांत संघचालक ने अपनी नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की। सतना के उत्तम बनर्जी प्रांत कार्यवाह, करेली के स्वयंसेवक विनोद नेमा एवं सिवनी के अनिल चंद्रवंशी सह प्रांत कार्यवाह नियुक्त हुए। शनैः शनैः बढ़ता कद करेली से सह प्रांत कार्यवाह जैसे बडे दायित्व पर पहुंचना बडी उपलब्धि है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ महाकौशल प्रांत के नव नियुक्त सह प्रांत कार्यवाह विनोद नेमा स्कूली जीवन से संघ में जुड़े एवं शाखा के मुख्य शिक्षक के दायित्व से शुरू हुई संघ की यात्रा में करेली तहसील कार्यवाह, नरसिंहपुर जिला व्यवस्था प्रमुख, नरसिंहपुर सह जिला कार्यवाह, नरसिंहपुर जिला कार्यवाह, सह विभाग कार्यवाह जबलपुर, विभाग कार्यवाह छिंदवाड़ा, सह प्रांत संपर्क प्रमुख महाकौशल से लेकर आज प्रांत सह कार्यवाह बने है श्रीनेमा में कुछ तो खास होगा जिससे शनैः शनैः आपका कद व पद लगातार बढ़ता जा रहा है। साफ व स्वच्छ छवि समाज में हमेशा सेवा कार्य में रूचि रखने वाले स्वभाव से विनम्र श्रीनेमा की समाज में साफ स्वच्छ छवि है। आज के चकाचौंध व सोशल मीडिया के दौर में भी आप प्रचार प्रसार से कोसो दूर रहते है जबकि हाल की के वर्षो में आपके निवास पर अनेक विशिष्ट हस्तियों का आगमन हो चुका है और यह क्रम निरंतर जारी है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ महाकौशल प्रांत के सह प

Tags :

जरूरी खबरें