Thursday 25th of June 2026

ब्रेकिंग

258 घनमीटर रेत ज़ब्त, तीन ट्रैक्टर-ट्रॉली और एक हाईवा पर कार्रवाई

शिक्षक से एरियर की राशि को निकालने के ऐवज में आरोपी वोमेंद्र रोकड़े बाबू द्वारा 4000/- रुपए रिश्वत की मांग की गई थी

देश के उत्तरी तट के पास दो ज़बरदस्त भूकंप आए, जिससे राजधानी काराकस में कई इमारतें ढह गईं

गायत्री जयंती पर्व के उपलक्ष्य में आयोजित चार दिवसीय कार्यक्रम स्थानीय गायत्री पीठ मे धूमधाम से संपन्न हुआ

मंत्री उदय प्रताप सिंह की पहल पर राज्यसभा सांसद श्रीमती माया नारोलिया द्वारा सांसद विकास निधि से 35 लाख की राशि स्वीकृत

: नरसिंहपुर क्षेत्र पर चलने वाली बसों को चेक कर की गयी चलानी कार्रवाई की गई एवं बिना हेलमेट पहने दो पहिया वाहन चलाने वालों के काटे गये चालान।

Aditi News Team

Fri, Feb 23, 2024
नरसिंहपुर,पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार के निर्देशन में थाना कोतवाली,स्टेशनगंज एवं परिवहन विभाग की संयुक्त कार्यवाही, नरसिंहपुर क्षेत्र पर चलने वाली बसों को चेक कर की गयी चलानी कार्रवाई की गई एवं बिना हेलमेट पहने दो पहिया वाहन चलाने वालों के काटे गये चालान। पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार के निर्देशन में नरसिंहपुर पुलिस एवं परिवहन विभाग द्वारा संयुक्त अभियान चलाते हुये विभिन्न क्षेत्रों में चलाने वाली बसों को चैक किया गया एवं अनियमित्त पाये जाने पर उनके विरूद्ध चलानी कार्यवाही भी की गयी है। आज थाना कोतवाली, स्टेशनगंज पुलिस एवं आरटीओ विभाग द्वारा संयुक्त रूप से नरसिंहपुर क्षेत्र पर चलने वाली बसों को चेक किया गया एवं चलानी कार्रवाई की गई। कार्यवाही के दौरान बसों को चेक किया गया जिसमें ड्राइवर बिना वर्दी के तो वाहन नही चला रहे, गाड़ी में किराया सूची भी लगी हुई नहीं थी ना ही सुरक्षा की दृष्टि से अग्निशामक यंत्र एवं फर्स्ट एड बॉक्स भी नही लगा हुआ था। यात्रियों से बस कंडक्टर द्वारा अधिक किराया वसूली भी की गई थी जिसे यात्रियों को अधिक किराया वापस कराया गया एवं ड्राइवर एवं कंडक्टर को बसों में किराया सूची लगाए जाने हेतु एवं अधिक किराया वसूल न करने हेतु हिदायत दी गई। समस्त कार्यवाही के दौरान 45300 रूपये से अधिक का समन शुल्क मोटर व्हीकल एक्ट के अंतर्गत वसूल किया गया। उपरोक्त समस्त कार्यवाही में अनु. अधिकारी (पुलिस),नरसिंहपुर श्रीमति मोनिका तिवारी, आरटीओ श्री जितेंद्र शर्मा, थाना प्रभारी कोवातली श्री गौरव चाटे, थाना प्रभारी स्टेशनगंज, श्री सहदेवराम साहू के साथ-साथ अन्य अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा कार्यवाही की गयी।

Tags :

जरूरी खबरें