Thursday 25th of June 2026

ब्रेकिंग

शिक्षक से एरियर की राशि को निकालने के ऐवज में आरोपी वोमेंद्र रोकड़े बाबू द्वारा 4000/- रुपए रिश्वत की मांग की गई थी

देश के उत्तरी तट के पास दो ज़बरदस्त भूकंप आए, जिससे राजधानी काराकस में कई इमारतें ढह गईं

गायत्री जयंती पर्व के उपलक्ष्य में आयोजित चार दिवसीय कार्यक्रम स्थानीय गायत्री पीठ मे धूमधाम से संपन्न हुआ

मंत्री उदय प्रताप सिंह की पहल पर राज्यसभा सांसद श्रीमती माया नारोलिया द्वारा सांसद विकास निधि से 35 लाख की राशि स्वीकृत

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व क्षेत्र में फिर बाघ ने ग्रामीण को बनाया अपना निवाला, महुआ की गोही बीनने गया था ग्रामीण,

: पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री आदित्य प्रताप सिंह ने डी.पी.ओ./एडीपीओ /ए.जी.पी. एवं राजपत्रित अधिकारियों की ली संयुक्त बैठक

Aditi News Team

Mon, Feb 26, 2024
पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री आदित्य प्रताप सिंह ने डी.पी.ओ./एडीपीओ /ए.जी.पी. एवं राजपत्रित अधिकारियों की ली संयुक्त बैठक कहा जमानत निरस्तीकरण हेतु भेजे गये आदतन अपराधियों के प्रकरणों में सशक्त पैरवी कर जमानत करायें निरस्त पुलिस कन्ट्रोलरूम जबलपुर में आज दिनॉक 26-2-24 केा शाम 6 बजे पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री आदित्य प्रताप सिंह (भा.पु.से.) द्वारा डी.पी.ओ./ए.डी.पी.ओ./जी.पी./ए.जी.पी. तथा राजपत्रित अधिकारियों की एक संयुक्त बैठक ली गयी। बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (अपराध) श्री समर वर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर (उत्तर/यातायात) श्री प्रदीप कुमार शेण्डे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीमति सोनाली दुबे एवं जिला अभियोजन अधिकारी श्री अजय जैन, सहित एडीपीओ./जी.पी./ए.जी.पी. उपस्थित रहे। पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री अदित्य प्रताप सिंह (भा.पु.से.) ने सभी से परिचय प्राप्त करते हुये चिन्हित प्रकरणों के सम्बंध में विस्तार से चर्चा करते हुये अद्यतन स्थिति की जानकारी ली एवं कहा कि चिन्हित प्रकरणों मंे सशक्त एवं सारगर्भित पैरवी करें, ये बेहद जरूरी है इससे निश्चित ही क्राईम कंट्रोल में आपकी महत्वपूर्ण भूमिका होगी। इसके साथ ही आपके द्वारा थानों से भेजे गये आदतन अपराधियों के जमानत निरस्तीकरण के प्रकरणों के सम्बंध में चर्चा करते हुये कहा गया कि शीघ्र नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही करते हुये आदतन अपराधियों की जमानत निरस्त करवायें। आपने सभी को यह भी बताया कि मेरे द्वारा सभी राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है कि मान्नीय न्यायालय मे चालान प्रस्तुत करने के पूर्व एक बार चालान का अवलोकन सम्बंधित ए.डी.पी.ओ. से करा लें, आप भी सुनिश्चित करें कि जो तथ्य डायरी में समाहित होना चाहिये यदि उनमें कोई कमी है तो अपना मार्गदर्शन देते हुये कमी को दूर करायें ताकि मान्नीय न्यायालय में विचारण के दौरान एैसी कोई कमी न रह जाये, जिसका अपराधी फायदा उठा सके।

Tags :

जरूरी खबरें