Saturday 27th of June 2026

ब्रेकिंग

श्रीधाम स्टेशन का नवनिर्मित रूफ प्लाजा हल्की हवा में उड़ा

4 हजार घनमीटर रेत जप्त, कीमत लगभग 20 लाख रूपये

प्रभारी तहसीलदार गोटेगांव नीरज तखरया 15 दिन के अवकाश पर, राजेश पटवा को सौंपा प्रभार

पुलिस अधीक्षक से मामले की निष्पक्ष जांच कराकर बकाया भुगतान दिलाने एवं सुरक्षा प्रदान करने की मांग की

लगभग 02 लाख 75 हजार रुपए कीमती 27.50 ग्राम स्मैक जप्त,

: सालीचौका बसुरिया में विश्व हिन्दी दिवस पर गोष्ठी एवं सम्मान समारोह सम्पन्न

Aditi News Team

Fri, Jan 12, 2024
लीलाधर लोधी, सालीचौका विश्व हिन्दी दिवस पर गोष्ठी एवं सम्मान समारोह गत दिवस NCI हाई स्कूल बसुरिया में पर्यावरण के क्षेत्र में निरंतर कार्यरत संस्था वृक्ष मित्र संस्था एवं समाज सेवा मे संलग्न विशाल राम रोटी संस्था का विद्यालय समिति एवम विद्यालय परिवार के सभी शिक्षकों द्वारा सम्मान समारोह कार्यक्रम में सम्मान किया गया।सर्व प्रथम माँ सरस्वती जी का पूजन वंदन किया गया इस अवसर पर विशाल राम रोटी संस्था के प्रमुख श्री विशाल ठाकुर एवं उनके सहयोगी उपस्थित हुए विशाल राम रोटी संस्था विगत 8 वर्षो से गाडरवारा स्टेशन परिसर में जरूरत मंद लोगों को अनवरत भोजन करा रहे हैं उनके इस महान कार्य हेतु विद्यालय समिति ने साल श्री फल से सम्मान विद्यालय संचालक राजेंद्र पड़हार ने किया इसी क्रम मे पर्यावरण संरक्षण मे कार्यरत वृक्ष मित्र संस्था के पांच वर्ष पूर्ण होने पर विद्यालय संरक्षक श्री सुरेश वर्मा ने सम्मान पत्र भेट किया साथ ही वृक्ष मित्र संस्था के आव्हान पर विद्यालय के सैकड़ो बच्चो ने नीम एवं तुलसी के पौधे भेट किए तथा संस्था प्रमुख योगेंद्र सिंह जी ने बच्चो को प्रमाण पत्र प्रदान किए साथ ही हिंदी दिवस के अवसर पर वागेश्वरी साहित्य परिषद की गोष्ठी का भी आयोजन किया गया इस अवसर पर वरिष्ठ साहित्यकार दीपक जी गुप्ता संतोष अग्रवाल धनराज विश्वकर्मा पुरषोत्तम मुक्तयार हरदौल जन सेवा समिति से रामेश्वर वर्मा , ग्राम से नीरज स्थापक , गोपाल कुशवाहा , हरिओम वर्मा , एवं विद्यालय के सभी शिक्षक , शिक्षिकाओं , छात्र , छात्राओं की उपस्थिति रही । कार्यक्रम का मंच संचालन कवि संतोष अग्रवाल एवं आभार व्यक्त विद्यालय प्राचार्य धनराज विश्वकर्मा द्वारा किया गया ।

Tags :

जरूरी खबरें