: पलेरा के माध्यमिक विद्यालय में पौधारोपण जारी श्रावण माह में प्रतिदिन 1 पौधा लगाने का लिया है संकल्प
Aditi News Team
Thu, Jul 25, 2024
पलेरा के माध्यमिक विद्यालय में पौधारोपण जारी
श्रावण माह में प्रतिदिन 1 पौधा लगाने का लिया है संकल्प
गाडरवारा। क्षेत्र के चीचली ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पलेरा के एकीकृत शासकीय माध्यमिक विद्यालय में पर्यावरण संरक्षण देने की दिशा में सार्थक पहल करते हुए शिक्षकों एवं बच्चों ने प्रतिदिन एक पौधा लगाने का संकल्प लेकर पौधारोपण किया जा रहा है। शाला के प्रधानपाठक मनीष श्रीवास्तव ने बताया कि पौधारोपण के तहत लगाए गए अशोक, बादाम एवं आम के पौधों को प्रतिदिन शिक्षक एवं बच्चे पानी भी देते है। पूरे श्रावण माह में 30 पौधे शाला परिसर में रोपित किए जाएंगे। उक्त कार्य मे शाला के शिक्षकों किशोर विश्वकर्मा एवं प्रमिला श्रीवास्तव सहित शाला के समस्त बच्चों का सहयोग निरंतर मिल रहा है।
Tags :