Saturday 27th of June 2026

ब्रेकिंग

प्रभारी तहसीलदार गोटेगांव नीरज तखरया 15 दिन के अवकाश पर, राजेश पटवा को सौंपा प्रभार

पुलिस अधीक्षक से मामले की निष्पक्ष जांच कराकर बकाया भुगतान दिलाने एवं सुरक्षा प्रदान करने की मांग की

लगभग 02 लाख 75 हजार रुपए कीमती 27.50 ग्राम स्मैक जप्त,

रिंगस (राजस्थान) के बाद गाडरवारा के झांझनखेड़ा में भी बरस रही 'हारे के सहारे' की कृपा

अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावा चोरी मामले में ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय एवं अनिल मिश्रा ने दिया स्तीफा

: नरसिंहपुर, कलेक्टर द्वारा रबी फसलों का अवलोकन

Aditi News Team

Sat, Feb 3, 2024
कलेक्टर द्वारा रबी फसलों का अवलोकन नरसिंहपुर। कलेक्टर श्रीमति शीतला पटले द्वारा करेली विकासखंड के ग्राम करताज में खेतों का भ्रमण कर रबी फसलों का अवलोकन किया। उन्होंने यहां किसान श्री मनोज शर्मा के खेत जाकर काबली चना की गन्ने के साथ अंतर्वर्ती, गेंदा के साथ टमाटर की खेती, रिजवेड पर ड्रिप से प्याज, लहसुन की फसल का अवलोकन कर कृषक से चर्चा की। उन्होंने कृषि मे लगने वालीं आदान सामग्री की जानकारी ली।   किसान श्री मनोज शर्मा ने बताया कि जिले में इस वर्ष उर्वरक मिलने में कोई कठिनाई नहीं आई। जिले मे पर्याप्त उर्वरक भंडारण हैंl इसके बाद कलेक्टर ने श्री राकेश दुबे के जैविक प्रक्षेत्र, ऑर्गेनिक गुड़ भट्टी से गुड़ निर्माण यूनिट का अवलोकन किया। कृषक श्री दुबे ने गन्ने के रस से गुड़ केंडी, गुड़ से चाकलेट, गुड़ से चाय मसाला, मार्केटिंग कैसे की जा रही है, विस्तार से कलेक्टर को बताया। करेली का गुड़ को भारत मे ख्याति प्राप्त है, जिसे सभी के द्वारा बहुत पसंद किया जाता है। यहां की गुड़ की विदेशों मे अच्छी मांग है।   इसके बाद कलेक्टर ने शक्ति सुगर मिल जाकर पूरी यूनिट फैक्ट्री का अवलोकन किया। उन्होंने अपने समक्ष गन्ने की तुलाई व्यवस्था, भुगतान की पूरी जानकारी मिल प्रबंधन से ली। उन्होंने गन्ना विक्रय करने आए किसानो से भी चर्चा की।   भ्रमण के दौरान उप संचालक कृषि श्री उमेश कुमार कटहरे, सहायक संचालक गन्ना श्री अभिषेक दुबे, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी श्री एसके सोनी, सहायक तकनीकी प्रबंधक आत्मा रुचि शर्मा, श्री आरके उईके, श्री रवि ठाकुर और किसान मौजूद थे।

Tags :

जरूरी खबरें