Tuesday 16th of June 2026

ब्रेकिंग

जुन्नारदेव पुलिस ने नाबालिग बालिका को सुरक्षित खोजकर परिजनों के किया सुपुर्द

आरोपी के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत किया गया प्रकरण पंजीवद्ध

सोमवती अमावस्या पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए दिए आवश्यक निर्देश

कलेक्टर श्रीमती सिंह की अध्यक्षता में जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक सम्पन्न

नरसिंहपुर में यातायात थाना प्रभारी को दबंगई बताने वाले युवक का निकाला जुलूस किया न्यायालय में पेश

: नीलेश साहू बने गाडरवारा विधानसभा 121 के प्रतिनिधि,तेलघानी बोर्ड मध्यप्रदेश द्वारा जारी किया गया नियुक्त पत्र

Aditi News Team

Wed, Jul 16, 2025
नीलेश साहू बने गाडरवारा विधानसभा 121 के प्रतिनिधि,तेलघानी बोर्ड मध्यप्रदेश द्वारा जारी किया गया नियुक्त पत्र गाडरवारा। मध्यप्रदेश तेलघानी बोर्ड विकास बोर्ड भोपाल द्वारा गाडरवारा विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 121के लिए श्री नीलेश साहू, सुपुत्र स्व.श्री ओंकार प्रसाद साहू को विधानसभा प्रभारी नियुक्त किया गया।इस नियुक्त के साथ ही उन्हें कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त तेलघानी बोर्ड के अध्यक्ष श्री रविकरण साहू के निर्देश अनुसार समाज के उत्थान और विभागीय योजनाओं के सफल क्रियान्वयन की जिम्मेदारी सौंफी गई। तेलघानी बोर्ड द्वारा दिनांक 15 जुलाई 2025 को जारी आदेश क्रमांक क्र/मप्रराकौविरोनिबो/भोपाल कार्या.2025/649 के अनुसार,पूरे मध्य प्रदेश में विधानसभा स्तर पर समाज की भागीदारी और योजनाओं के प्रचार-प्रसार हेतु प्रतिनिधियों की नियुक्ति की जा रही है। गौरव की बात,गाडरवारा को मिला ऊर्जावान प्रतिनिधि नीलेश साहू के मनोनयन पर गाडरवारा सहित पूरे नरसिंहपुर जिले के साहू समाज में *हर्ष और गौरव का माहौल* है। श्री नितेश साहू लंबे समय से सामाजिक सेवाओं में सक्रिय हैं और पिता स्व. ओंकार प्रसाद साहू की सेवा भावना की विरासत को आगे बढ़ा रहे हैं। समाज ने दी शुभकामनाएं श्री देव गणेश मंदिर गाडरवारा,साहू समाज युवा संगठन,साहू समाज महिला मंडल एवं समस्त गाडरवारा क्षेत्र के साहू समाजजनों ने श्री नीलेश साहू को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की है। बधाई देने वालों में शामिल हैं। विनोद साहू,शिवदयाल साहू,परसोत्तम साहू,विजय साहू प्रभु साहू,सतीश साहू,ओम प्रकाश साहू (बनवारीवाले),घनश्यामसाहू(सालेचौकावाले) के.एल.साहू (चीचली),मनोहर साहू(पिठबानी)प्रीतम साहू,विनोद साहू(कठौतिया),गोलू साहू,शेर साहू, आशीष साहू,दिनेश साहू,सौरभ साहू, प्रतीक साहू,संकेत साहू,मनीष साहू रोशन साहू,अखिलेश साहू स्वास्थ्य विभाग,मनीष साहू,सुधांशु साहू,मनोज साहू पत्रकार,अनिल साहू(नगर पालिका)वरिष्ठ अधिवक्ता श्री दामोदर साहू,नितिन साहू(एडवोकेट), राकेशकटहल(एडवोकेट),नीलेश साहू वारदाना वाले,ललित साहू मिर्ची वाले डॉ.निखिलेश साहू,संजय साहू,वीरेंद्र मनोहर साहू(योग गुरु) माधुरी शोरूम,दीपक साहू,संतोष साहू विजय नायक,शैलेश साहू/जीवन साहू,बृजेश साहू,तनिष्क साहू,दीपक साहू,राकेश साहू,यशवंत साहू,अजय साहू एवं महिला मंडल की अध्यक्ष श्रीमती सुषमा साहू,पुष्पा साहू,रितु साहू,प्रिया साहू,सरिता साहू,संगीता साहू,रुचि साहू,सुनीता साहू,पिंकी साहू,अंजू साहू,विनीता साहू,वंदना साहू,सोनू साहू,वर्षा साहू,शिल्पी साहू,प्रीति साहू,रिंकी,साहू एवं समस्त महिला मंडल व युवा साहू संगठन! तेलघानी बोर्ड के उद्देश्यों को मिलेंगे नए आयाम तेलघानी बोर्ड का उद्देश्य समाज के पारंपरिक व्यवसायों को बढ़ावा देना,कौशल विकास,तकनीकी प्रशिक्षण एवं युवाओं को स्वरोजगार के अवसर प्रदान करना है।नीलेश साहू की नियुक्ति से इन उद्देश्यों को गाडरवारा क्षेत्र में और अधिक प्रभावित ढंग से लागू किया जा सकेगा। रवि करण साहू का मार्गदर्शन रविकरण साहू,कैबिनेट मंत्री, दर्जा प्राप्त अध्यक्ष- मध्य प्रदेश तेलघानी बोर्ड,के मार्गदर्शन में यह नियुक्ति प्रक्रिया की गई है।उनका लक्ष्य है की प्रदेश भर में सामाजिक सहभागिता से योजनाएं अधिक सफल और लाभकारी बन सकें।

Tags :

जरूरी खबरें