Sunday 20th of September 2026

ब्रेकिंग

नरसिंहपुर पुलिस ने 5 आरोपी गिरफ्तार कर गांजा एवं वाहन सहित लगभग ₹18 लाख रु का मशरूका जप्त किया

खुले में कचरा फेंकने और सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग पर चालानी कार्रवाई

चुराये हुये 13 दुपहिया वाहन एवं झपटे हुये 5 मोबाईल तथा चाकू कीमती लगभग 15 लाख रूपये के जप्त

जो है, जैसा है और जितना है, उसे वैसा ही प्रस्तुत करना सत्य : मुनि श्री समतासागर

छीनी हुई चेन, मंगलसूत्र एवं घटना मे प्रयुक्त मोटर सायकिल एवं चाकू जप्त

: पुलिस उप महानिरीक्षक, डी. कल्याण चक्रवर्ती द्वारा ली गयी जिला नरसिंहपुर की अपराध समीक्षा बैठक दिए आवश्यक दिशा निर्देश

Aditi News Team

Thu, Jul 17, 2025
पुलिस उप महानिरीक्षक, डी. कल्याण चक्रवर्ती द्वारा ली गयी जिला नरसिंहपुर की अपराध समीक्षा बैठक दिए आवश्यक दिशा निर्देश पुलिस उप महानिरीक्षक, छिन्दवाडा रेंज छिन्दवाडा, डी. कल्याण चक्रवर्ती द्वारा आज दिनांक 17.07.2025 को पुलिस कंट्रोल रूम नरसिंहपुर में जिले की अपराध समीक्षा ली गयी। बैठक में जिले के पुलिस अधीक्षक, अति. पुलिस अधीक्षक, एवं सभी अनुभागों के एसडीओपी, उप पुलिस अधीक्षक, थाना प्रभारी एवं चौकी प्रभारी, रक्षित निरीक्षक एवं सभी शाखा प्रभारी उपस्थित हुये। पुलिस उप महानरीक्षक द्वारा हत्या, चोरी एवं नाबालिक बालक-बालिकाओं के लंबित प्रकरणों की समीक्षा की गयी एवं उनके जल्द से जल्द निराकरण हेतु निर्देशित किया गया साथ ही जिले में अवैध शराब का अवैध परिवहन, विक्रय, अवैध मादक पदार्थ का विक्रय, सट्टा, जुआ एवं समस्त प्रकार के माफियाओं पर सख्ती बरतते हुये क्षेत्र में अवैध कारोबार का पूर्णतः प्रतिबंधित लगाने, जिले के सभी एसडीओपी एवं थाना प्रभारियों को थाना स्तर पर प्राप्त शिकायतों का त्वरित निराकरण कर शिकायत कर्ता को संतुष्ट किया जावे एवं अपने-अपने क्षेत्र के गुण्डे, वदमाश एवं आपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्तियों पर कठोर प्रतिबंधातमक कार्यवाही जावे ताकि क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाया जाने हेतु निर्देश दिए गए। पुलिस उप महानिरीक्षक द्वारा निर्देश दिए गए कि अच्छी कार्यवाही करते हुए अपराध पतासाजी, उत्कृष्ट विवेचना एवं आरोपियों की गिरफ्तारी कर समयवधि में निराकरण किया जाता है ऐसे प्रकरणों में विवेचकों के उत्साहवर्धन हेतु पुरूस्कृत किए जाने हेतु साईटेशन तैयार कर वरिष्ट कार्यालय प्रेषित किए जावें।

Tags :

जरूरी खबरें