Saturday 27th of June 2026

ब्रेकिंग

श्रीधाम स्टेशन का नवनिर्मित रूफ प्लाजा हल्की हवा में उड़ा

4 हजार घनमीटर रेत जप्त, कीमत लगभग 20 लाख रूपये

प्रभारी तहसीलदार गोटेगांव नीरज तखरया 15 दिन के अवकाश पर, राजेश पटवा को सौंपा प्रभार

पुलिस अधीक्षक से मामले की निष्पक्ष जांच कराकर बकाया भुगतान दिलाने एवं सुरक्षा प्रदान करने की मांग की

लगभग 02 लाख 75 हजार रुपए कीमती 27.50 ग्राम स्मैक जप्त,

: नरसिंहपुर,पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार द्वारा किया जा रहा नवाचार जिले के सभी थाना क्षेत्रों के पूर्व के सट्टा, जुआ, अवैध शराब मादक पदार्थ की रोकथाम हेतु, जन चौपाल एवं नुक्कड सभाओं के माध्यम से आमजनों को किया जा रहा जागरूक, क्षेत्र में संचालित अवैध गतिविधियों कर सूचना पुलिस को दे अपराध नियंत्रण में सहयोगी बने

Aditi News Team

Sat, Jan 13, 2024
नरसिंहपुर,पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार द्वारा किया जा रहा नवाचार जिले के सभी थाना क्षेत्रों के पूर्व के सट्टा, जुआ, अवैध शराब मादक पदार्थ की रोकथाम हेतु, जन चौपाल एवं नुक्कड सभाओं के माध्यम से आमजनों को किया जा रहा जागरूक, क्षेत्र में संचालित अवैध गतिविधियों कर सूचना पुलिस को दे अपराध नियंत्रण में सहयोगी बने। उल्लेखनीय है कि पुलिस अधीक्षक, अमित कुमार के निर्देशन में जिले में अवैध गतिविधियों में लिप्त व्यक्तियों, अवैध कारोबार में लिप्त सक्रीय अपराधियों पर सख्ती से कार्यवाही करने हेतु “आपरेशन प्रहार“ चलाया जाकर समस्त थाना प्रभारियों को जिले में अवैध मादक पदार्थ, अवैध शराब, सट्टा/जुआ के कारोबार में लिप्त अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही कर पूर्णतः प्रतिबंधित किए जाने सख्त निर्देश दिये गये हैं। ➡️ *जिले के विभिन्न क्षेत्रों में आयोजित की जा रही जन चौपाल एवं नुक्कड सभाएं, अपराध नियंत्रण में पुलिस का सहयोगी बनने की की जा रही अपील :-* पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार द्वारा किया जा रहा नवाचार करते हुये जिले के समस्त एसडीओपी एवं थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है कि जिले के सभी थाना क्षेत्रों के पूर्व के सट्टा, जुआ, अवैध शराब मादक पदार्थ की रोकथाम हेतु जन चौपाल एवं नुक्कड सभाओं के माध्यम से आमजनों को जागरूक किया जावे। इसी क्रम में जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों द्वारा जन चौपाल एवं नुक्कड सभाएं के माध्यम से क्षेत्र में संचालित अवैध गतिविधियों की सूचना पुलिस को देने एवं अपराध नियंत्रण में पुलिस का सहयोगी बनने की अपील की जा रही है। ➡️ *जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में 11 सटोरियें गिरफ्त में :-* जिले में अवैध गतिविधियों की रोकथाम हेतु चलाएं जा रहे अभियान ‘‘आपरेशन प्रहार’’ के तहत कार्यवाही करते हुए थाना स्टेशनगंज पुलिस द्वारा मुकेश चौरसिया पिता रामसेवक चौरसिया उम्र 45 वर्ष निवासी सिंधी कालोनी थाना स्टेशनगंज, अमित मेहरा पिता मनोहर मेहरा उम्र 22 वर्ष निवासी डांगीढाना, सीताराम पटैल पिता राजकुमार पटैल उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम बाघपौडी थाना स्टेशनगंज, थाना करेली पुलिस द्वारा शेख कदीर पिता शेख हवीव उम्र 40 वर्ष निवासी नरसिह वार्ड करेली, चन्दन पिता जमुना प्रसाद रैकवार उम्र 31 वर्ष निवासी करेली, औमकार पिता हरनारायण मेहरा उम्र 53 वर्ष निवासी महादेव वार्ड करेली, थाना गाडरवारा पुलिस द्वारा अमित पिता इमरत लाल किरार उम्र 25 वर्ष निवासी गरहा, मंगल पिता स्वण् मुन्नालाल ठाकुर उम्र 45 वर्ष निवासी हनुमान वार्ड गाडरवारा, थाना डोंगरगांव पुलिस द्वारा बड्डू उर्फ अन्नीलाल पिता चतुर्भुज कोरी उम्र 49 वर्ष निवासी कल्याणपुर थाना डोगरगांव, थाना ठेमी पुलिस द्वारा बाबू लाल पिता कोमल लोधी 50 वर्ष निवासी ठेमी, थाना चीचली पुलिस द्वारा राजकुमार पिता भैयाजी हरिजन उम्र 32 वर्ष निवासी पिपरिया इमलिया द्वारा सट्टा पट्टी काटते हुये पकडे जाने पर सभी के विरूद्ध सट्टा एक्ट के तहत कार्यवाही गयी है। ➡️ *अवैध स्मैक के साथ एक आरोपी थाना गोटेगांव पुलिस की गिरफ्त में :-* जिले में चलाये जा रहे ‘‘आपरेशन प्रहार’’ के तहत मुखबिर की सूचना कार्यवाही करते हुये अवैध मादक पदार्थ के कारोबार में लिप्त आरोपी आशिक खान पिता छोटे खान उम्र 20 साल निवासी वगासपुर के कब्जे से 4 ग्राम अवैध स्मैक कीमती 40 हजार रूपये जप्त कर उसके विरूद्ध अपराध क्रमांक 35/2024 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट पंजीवद्ध किया गया है। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी गोटेगांव सुभाष बघेल, उनि दिलीप सिंह, उनि विजय धुर्वे, प्रधान आरक्षक चंद्रप्रकाश पटले, प्रधान आरक्षक प्रेमशंकर, आरक्षक नितिन, पंकज, सूरज की मुख्य भूमिका रही है।

Tags :

जरूरी खबरें