Saturday 27th of June 2026

ब्रेकिंग

प्रभारी तहसीलदार गोटेगांव नीरज तखरया 15 दिन के अवकाश पर, राजेश पटवा को सौंपा प्रभार

पुलिस अधीक्षक से मामले की निष्पक्ष जांच कराकर बकाया भुगतान दिलाने एवं सुरक्षा प्रदान करने की मांग की

लगभग 02 लाख 75 हजार रुपए कीमती 27.50 ग्राम स्मैक जप्त,

रिंगस (राजस्थान) के बाद गाडरवारा के झांझनखेड़ा में भी बरस रही 'हारे के सहारे' की कृपा

अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावा चोरी मामले में ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय एवं अनिल मिश्रा ने दिया स्तीफा

: नरसिंहपुर, पुलिस अधीक्षक अमित कुमार द्वारा जिले के विभिन्न क्षेत्रों का किया जा रहा भ्रमण, थाना करेली अंतर्गत ग्राम पनारी में जनचौपाल लगाकर सुनी क्षेत्रीय जनों की समस्याएं

Aditi News Team

Mon, Feb 5, 2024
नरसिंहपुर,जिले में आपराधिक गतिविधियों पर पूर्णतः अंकुश लगाने हेतु बनायी गयी कार्ययोजना के तहत पुलिस अधीक्षक, श्री अमित कुमार द्वारा जिले के विभिन्न क्षेत्रों का किया जा रहा भ्रमण, थाना करेली अंतर्गत ग्राम पनारी में जनचौपाल लगाकर सुनी क्षेत्रीय जनों की समस्याएं जिले में आपराधिक गतिविधियों पर पूर्णतः अंकुश लगाने हेतु पुलिस अधीक्षक, श्री अमित कुमार द्वारा सामुदायिक पुलिसिंग के तहत कार्ययोजना तैयार की गयी है जिसके तहत जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों के ऐसे ग्राम एवं स्थान जिनमें आपराधिक गतिविधियों के संचालन की शिकायतें प्राप्त होती है उनको चिन्हित कर पुलिस अधीक्षक, श्री अमित कुमार द्वारा स्वयं भ्रमण कर उक्त स्थनों पर जन चौपाल का आयोजन कर क्षेत्रीयजनों से रूबरू होकर समस्याओं को सुना जा रहा है। थाना करेली अंतर्गत ग्राम पनारी में जन चौपाल लगाकर पुलिस अधीक्षक, अमित कुमार हुये क्षेत्रीयजनों से रूबरू :-आज दिनांक 05.02.2024 को पुलिस अधीक्षक, अमित कुमार द्वारा थाना करेली अंतर्गत ग्राम पनारी का भ्रमण किया गया एवं जनचौपाल लगायी जाकर क्षेत्रीयजनों से रूबरू होकर उनकी समस्याओं को सुना गया। सामुदायिक पुलिसिंग के तहत पुलिस अधीक्षक, अमित कुमार क्षेत्रीयजनों से अपील क्षेत्र में संचालित असमाजिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने में पुलिस का करे सहयोग :-जनचौपाल के दौरान पुलिस अधीक्षक, अमित कुमार द्वारा क्षेत्रीयजनों से अपील की गयी कि यदि क्षेत्र में कोई अवैध शराब एवं अन्य असमाजिक गतिविधियों का संचालन करता है तो इसकी सूचना तत्काल मुझे एवं पुलिस को देवे ताकि उनके विरूद्ध कार्यवाही सुनिश्चित की जा सके अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने में पुलिस के सहयोगी बने। पुलिस अधिकारियों को दिये गये असमाजिक गतिविधियों पर पूर्णतः अंकुश लगाने के निर्देश :-जनचौपाल के दौरान क्षेत्रीयजनों द्वारा समक्ष में रखी गयी समस्याओं के निराकरण एवं क्षेत्र में अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने हेतु पुलिस अधीक्षक, अमित कुमार द्वारा स्थानीय पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिये है।

Tags :

जरूरी खबरें