Thursday 25th of June 2026

ब्रेकिंग

शिक्षक से एरियर की राशि को निकालने के ऐवज में आरोपी वोमेंद्र रोकड़े बाबू द्वारा 4000/- रुपए रिश्वत की मांग की गई थी

देश के उत्तरी तट के पास दो ज़बरदस्त भूकंप आए, जिससे राजधानी काराकस में कई इमारतें ढह गईं

गायत्री जयंती पर्व के उपलक्ष्य में आयोजित चार दिवसीय कार्यक्रम स्थानीय गायत्री पीठ मे धूमधाम से संपन्न हुआ

मंत्री उदय प्रताप सिंह की पहल पर राज्यसभा सांसद श्रीमती माया नारोलिया द्वारा सांसद विकास निधि से 35 लाख की राशि स्वीकृत

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व क्षेत्र में फिर बाघ ने ग्रामीण को बनाया अपना निवाला, महुआ की गोही बीनने गया था ग्रामीण,

: नरसिंहपुर, प्रबुद्ध नागरिकों, संत समाज, मातृशक्ति, अनेक समाजों के प्रमुखों द्वारा एकत्रित होकर कलेक्टर महोदया के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति महोदया के नाम ज्ञापन सौपा,

Aditi News Team

Tue, Mar 12, 2024
पश्चिम बंगाल के 24 परगना जिले के बशीरहाट उपमंडल के संदेश खाली गांव में निवास करने वाली अनुसूचित जाति और जनजाति की महिलाओं, बच्चियों और बालिकाओं का शोषण और गरीबों की जमीनों पर बलात कब्जा करने वाले प्रदेश की सत्ताधारी दल टी एम सी के नेता शेख शाहजहां और उसके गुण्डो द्वारा लगातार अत्याचार किया जा रहा है, सत्ता के संरक्षण में डूबे जिहादी मानसिकता के गुण्डो द्वारा लगातार क्षेत्र के गरीब वर्ग का शोषण उनकी जमीनों पर कब्जा, सुंदर महिला बच्चियों को अपने कार्यालय बुलाकर शोषण और बलात्कार जैसे कुक्रत्य किए जा रहे है, वहा के निवासियों में अत्यंत भय का वातावरण था परंतु जब केंद्र की एजेंसी के छापे और और उन पर हुए हमले के बाद जब शेख शाहजहां फरार हुआ तो महिला और बच्चियों ने विरोध दर्ज किया और सोसल मीडिया पर तथा समाचार चैनलों पर खबर प्रसारित होने के बाद भी ममता सरकार ने कोई कार्यवाही नहीं की अपितु अपराधियों को संरक्षण प्रदान किया, महिलाओं के शोषण की खबर से देशभर के हिंदू समाज में अत्यंत क्रोध की भावना जाग्रत हुई, इसी क्रोध के फलस्वरूप प्रबुद्ध नागरिक मंच नरसिंहपुर द्वारा प्रबुद्ध नागरिकों, संत समाज, मातृशक्ति, अनेक समाजों के प्रमुखों द्वारा एकत्रित होकर कलेक्टर महोदया के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति महोदया के नाम ज्ञापन सौपा, ज्ञापन के माध्यम से आग्रह किया की टी एम सी नेता शेख शाहजहां और उसके साथियों पर एट्रोसिटी एक्ट और अनुसूचित जाति जनजाति एक्ट के अंतर्गत अपराधिक प्रकरण दर्ज हो, केंद्र से राष्ट्रीय जांचदल का गठन कर संदेश खाली का भ्रमण कर प्रतिवेदन मगाया जावे तथा उस प्रतिवेदन पर तुरंत कार्यवाही हो, तथा ऐसी व्यवस्था की जावे की अनुसूचित जाति जनजाति समुदाय के लोग निर्भय होकर अपने परिवार का भरण पोषण कर सके, तथा समृद्ध सभ्य व संगठित भारत के निर्माण में अपना योगदान दे सके,आज के ज्ञापन में महंत बालकदास, महंत रघुनाथ दास, फट्टी वाले दादा जी, सिख संत भगत सिंह जी, भगवताचार्य दीपक शास्त्री, राममनोहर शास्त्री अंकित शास्त्री मनीष पाठक, विपिन चंद्र दुबे, लक्ष्मण वैष्णव, पंकज महाराज, आरएसएस के प्रांत विभाग के अधिकारी विनोद नेमा, राकेश उदैनिया, डॉ प्रहलाद पटेल,आनंद जी सहित बड़ी संख्या में मातृशक्ति, जिले में निवास करने वाली विभिन्न जाति बिरादरी प्रमुख और समाजसेवी युवाओं की टोलियां उपस्थित रही।

Tags :

जरूरी खबरें