Friday 17th of July 2026

ब्रेकिंग

खितौला ईसाफ बैंक डकैती का 750 ग्राम सोना कीमती लगभग सवा करोड़ रुपए का जप्त

संयुक्त प्रयासों से ही मातृ-शिशु स्वास्थ्य एवं कुपोषण पर प्रभावी नियंत्रण संभव- कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह

एम.आई.एम.टी. स्थापना दिवस समारोह में पद्म श्री विजय दत्त श्रीधर ने साहित्यकार सुशील शर्मा को टी.आर. नेमा साहित्य सम्मान

गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और आधुनिक सुविधाओं से विद्यार्थियों के सपनों को मिलेगी नई उड़ान- मंत्री उदय प्रताप सिंह

विभिन्न आयामों पर विद्यार्थियों से संवाद करते हुए दिया मार्गदर्शन

: Nardinghpur जनसुनवाई में ही दिव्यांग शिवराज कुर्मी को मिल गया आधार कार्ड "खुशियों की दास्तां"<br>अब बंद विकलांग पेंशन एवं राशन मिलने लगेगा

Aditi News Team

Tue, Feb 9, 2021

ननरसिंहपुर। मंगलवार को कलेक्ट्रेट में कलेक्टर श्री वेद प्रकाश, अपर कलेक्टर श्री मनोज ठाकुर, सीईओ जिला पंचायत श्री केके भार्गव लोगों की समस्यायें सुन रहे थे। इस दौरान जनपद पंचायत नरसिंहपुर के ग्राम रानीपिंडरई के श्री नन्हेंलाल कुर्मी अपने शरीरिक एवं मानशिक रूप से दिव्यांग पुत्र 26 वर्षीय श्री शिवराज कुर्मी को साथ में लेकर आये, जिसे उनकी माँ पार्वती बाई भी सहारा दे रही थी। उन्होंने बताया कि आधार कार्ड नहीं बन पाने के कारण उनके पुत्र की विकलांग पेंशन एवं राशन मिलना बंद हो गया है। इस पर कलेक्टर ने उप संचालक सामाजिक न्याय एवं निःशक्तजन कल्याण श्रीमती अंजना त्रिपाठी को निर्देशित किया कि वे शिवराज कुर्मी का आधार कार्ड बनवायें। श्रीमती त्रिपाठी ने कलेक्ट्रेट में बने केंद्र में तत्काल शिवराज कुर्मी का आधार कार्ड बनवाया। अपर कलेक्टर ने आधार कार्ड शिवराज कुर्मी के पिता नन्हेंलाल कुर्मी को जनसुनवाई में प्रदान किया। अब शिवराज कुर्मी को उनकी बंद विकलांग पेंशन एवं राशन मिलना शुरू हो जाएगा। आधार कार्ड तुरन्त मिल जाने पर शिवराज कुर्मी के माता- पिता ने खुशी जाहिर की और आभार माना।

Tags :

जरूरी खबरें