Sunday 20th of September 2026

ब्रेकिंग

नरसिंहपुर पुलिस ने 5 आरोपी गिरफ्तार कर गांजा एवं वाहन सहित लगभग ₹18 लाख रु का मशरूका जप्त किया

खुले में कचरा फेंकने और सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग पर चालानी कार्रवाई

चुराये हुये 13 दुपहिया वाहन एवं झपटे हुये 5 मोबाईल तथा चाकू कीमती लगभग 15 लाख रूपये के जप्त

जो है, जैसा है और जितना है, उसे वैसा ही प्रस्तुत करना सत्य : मुनि श्री समतासागर

छीनी हुई चेन, मंगलसूत्र एवं घटना मे प्रयुक्त मोटर सायकिल एवं चाकू जप्त

: शाहनगर क्षेत्र में हो रहा बड़े पैमाने पर मुरुम का अवैध उत्खनन इंडियन गैस एजेंसी शाहनगर के कर्मचारियों द्वारा किया जा रहा बड़े स्तर पर उत्खनन ,कटनी जिले से आए अवैध उत्खनन करता उत्खनन

Aditi News Team

Thu, Jul 17, 2025
शाहनगर क्षेत्र में हो रहा बड़े पैमाने पर मुरुम का अवैध उत्खनन इंडियन गैस एजेंसी शाहनगर के कर्मचारियों द्वारा किया जा रहा बड़े स्तर पर उत्खनन ,कटनी जिले से आए अवैध उत्खनन करता उत्खनन रिपोर्टर कविता पांडे शाहनगर/एक ओर जिला प्रशासन अवैध उत्खनन रोकने के लिए हर ओर प्रयास कर रहा है लेकिन नीचे स्तर के अधिकारी एवं कर्मचारी किस तरह अवैध उत्खनन को बढ़ावा दे रहे हैं आप भी देख कर चौंक जाएंगे संबंधित मैदानी अमले की सह पर हजारों ट्राली मुरूम का अवैध उत्खनन किया जा रहा है इतना ही नहीं पड़ोसी जिला कटनी के लोग आकर पन्ना जिले के तहसील शाहनगर के नूनागर रोड पर भारी मात्रा में कर रहे मुरूम का अवैध उत्खनन इस संबंध में जब मीडिया टीम मौके पर पहुंची तो ट्रैक्टर चालकों ने बताया की रीठी के निवासी इंडियन गैस एजेंसी शाहनगर के मालिक का गैस गोदाम निर्माण हो रहा है वहीं पर मुरूम की भराई चल रही है आखिर जब इस संबंध में संबंधित से बात करना चाहिए तो उनके मैनेजर के द्वारा बताया गया कि हमारे पास सारे दस्तावेज हैं और तहसील से लीज प्राप्त है इस संबंध में जब अधिकारियों से बात करना चाहिए तो किसी प्रकार का संतोषजनक जवाब प्राप्त नहीं हुआ अब प्रश्न यह उठता है कि इस तरह का बड़े स्तर पर हजारों ट्राली का अवैध उत्खनन हो रहा है यदि शासन से लीज प्राप्त की होती तो क्या शासन को हजारों रुपए लाभ नहीं होता लेकिन मैदानी अमले की सह पर चल रहा जोरों से इतना बड़ा अवैध उत्खनन जिससे शासन को लाखों रुपए की नुकसान हो रहा है क्या राजस्व विभाग इस ओर ध्यान नहीं दे रहा जबकि मुश्किल से तहसील कार्यालय से 5 से 6 किलोमीटर पर इतने बड़े पैमाने पर चल रहा अवैध उत्खनन क्या प्रशासन की पड़ेगी नजर जांच होगी या मिलेगा बढ़ावा अवैध उत्खनन कर्ताओं को परदे की पीछे से कौन करा रहा बड़े स्तर में खनन जांच का विषय हे इनका कहना है तहसीलदार शाहनगर श्रीमती कोमल सिंह तहसील से किसी भी प्रकार की एनओसी नहीं दी गई ना ही इस पर किसी प्रकार के दस्तावेज संबंधित के द्वारा पेश किए गए संज्ञान में मामला जैसे ही आया पटवारी के निर्देश कर जांच प्रतिवेदन मंगाया गया है उच्च अधिकारी को प्रेषित किया जाएगा *हल्का प्रभारी आशीष कुमार* तहसीलदार मैडम के निर्देश पर मैं मौके पर गया तो वहां पर अवैध उत्खनन दिखा जो शासकीय भूमि पर है जिसे मैं पंचनामा बनाकर तहसीलदार मैडम को सौंप दिया आगे की कार्रवाई मैडम ही बता पाएंगे

Tags :

जरूरी खबरें