Thursday 25th of June 2026

ब्रेकिंग

258 घनमीटर रेत ज़ब्त, तीन ट्रैक्टर-ट्रॉली और एक हाईवा पर कार्रवाई

शिक्षक से एरियर की राशि को निकालने के ऐवज में आरोपी वोमेंद्र रोकड़े बाबू द्वारा 4000/- रुपए रिश्वत की मांग की गई थी

देश के उत्तरी तट के पास दो ज़बरदस्त भूकंप आए, जिससे राजधानी काराकस में कई इमारतें ढह गईं

गायत्री जयंती पर्व के उपलक्ष्य में आयोजित चार दिवसीय कार्यक्रम स्थानीय गायत्री पीठ मे धूमधाम से संपन्न हुआ

मंत्री उदय प्रताप सिंह की पहल पर राज्यसभा सांसद श्रीमती माया नारोलिया द्वारा सांसद विकास निधि से 35 लाख की राशि स्वीकृत

: मंत्री श्री सिंह ने किया शासकीय हाई स्कूल भवन का भूमिपूजन शासकीय स्कूलों में बेहतर संसाधन उपलब्ध कराये जाएँगे

Aditi News Team

Fri, Feb 23, 2024
मंत्री श्री सिंह ने किया शासकीय हाई स्कूल भवन का भूमिपूजन शासकीय स्कूलों में बेहतर संसाधन उपलब्ध कराये जाएँगे नरसिंहपुर, 23 फरवरी 2024. प्रदेश के स्कूल शिक्षा मंत्री एवं परिवहन मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह ने शासकीय हाई स्कूल निवावर की बधाई देते हुए कहा कि जुलाई माह से नया शिक्षण सत्र शुरू होगा। शासकीय स्कूलों में बच्चों की संख्या बढ़ाई जायेगी। शासकीय स्कूलों में अच्छे संसाधन उपलब्ध करायेंगे और शिक्षकों की कमियों को दूर करेंगे। अभिभावकों को प्रेरित करें कि बच्चे प्रतिदिन स्कूल आयें। उन्होंने कहा कि बच्चों का बैग का भार कम हो और हम एक नई परंपरा शुरू करेंगे जो सप्ताह में एक दिवस बच्चों के लिए खेल- कूद, नई चीजों को सीखेंगे, संगीत, मनोरंजन, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बारे में जानेंगे। मंत्री श्री सिंह ग्राम पंचायत निवावर में शासकीय हाई स्कूल भवन के भूमिपूजन कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।   कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री श्री सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने देश की तस्वीर बदल दी है। उन्होंने लोगों के हितों में जनकल्याणकारी योजनायें देश में प्रारंभ की। महिलाओं के हितों को ध्यान में रखा है। किसानों के कल्याण के लिए बिजली की शुरूआत, उज्जवला योजना के तहत पात्र महिलाओं को नि:शुल्क गैस कनेक्शन, प्रधानमंत्री आवास योजना जैसी कल्याणकारी योजनायें शुरू की हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का सपना है कि देश में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क व पेयजल की व्यवस्था सर्वोच्च प्राथमिकता में है। जल जीवन मिशन के तहत नल- जल योजना के तहत गांव- गांव शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने की व्यवस्था सरकार कर रही है। गांव- गांव सड़कों का निर्माण सरकार कर रही है। आयुष्मान योजना के तहत लोगों को नि:शुल्क स्वास्थ्य सुविधा मिले इसकी चिंता सरकार कर रही है। बच्चों की शिक्षा के लिए सरकार निरंतर कार्य कर रही है। बच्चों को आने- जाने के लिए कोई असुविधा न हो इसके लिए नि:शुल्क साइकिल उपलब्ध कराई जा रही हैं। सरकार बच्चों को शिक्षा के लिए स्कूटी एवं लेपटॉप भी दे रही है। सरकार गांव के विकास के लिए कार्य कर रही है।   मंत्री श्री सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना- ग्रामीण के अंतर्गत ग्राम पंचायत निवावर में 222 गरीब परिवारों के पक्के आवास बन चुके हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत एक- एक घर को पक्का मकान बनाने का काम सरकार कर रही है। अंतिम पंक्ति में बैठे पात्र लोगों को सरकारी की योजनाओं का लाभ मिले, इसकी चिंता सरकार कर रही है।मंत्री श्री सिंह ने कहा कि पंजीकृत किसानों से गेहूं, चना, मसूर की उपज को खरीदने का कार्य प्राथमिकता से कर रही है।   मंत्री श्री सिंह ने कहा कि लाड़ली बहना योजना के तहत त्यौहार को देखते हुए पात्र महिलाओं के बैंक खातों में एक मार्च को राशि अंतरित की जायेगी। सरकार हर वर्ग के व्यक्तियों की चिंता कर रही है। सरकार बुजुर्गों को पेंशन व किसानों को किसान सम्मान निधि दे रही है।

Tags :

जरूरी खबरें