Thursday 25th of June 2026

ब्रेकिंग

शिक्षक से एरियर की राशि को निकालने के ऐवज में आरोपी वोमेंद्र रोकड़े बाबू द्वारा 4000/- रुपए रिश्वत की मांग की गई थी

देश के उत्तरी तट के पास दो ज़बरदस्त भूकंप आए, जिससे राजधानी काराकस में कई इमारतें ढह गईं

गायत्री जयंती पर्व के उपलक्ष्य में आयोजित चार दिवसीय कार्यक्रम स्थानीय गायत्री पीठ मे धूमधाम से संपन्न हुआ

मंत्री उदय प्रताप सिंह की पहल पर राज्यसभा सांसद श्रीमती माया नारोलिया द्वारा सांसद विकास निधि से 35 लाख की राशि स्वीकृत

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व क्षेत्र में फिर बाघ ने ग्रामीण को बनाया अपना निवाला, महुआ की गोही बीनने गया था ग्रामीण,

: सिहोरा जिला हेतु मुख्यमंत्री के नाम विधायक और एसडीएम को ज्ञापन 6 को , लक्ष्य जिला सिहोरा आंदोलन समिति ने की घोषणा

Aditi News Team

Sat, Mar 2, 2024
सिहोरा जिला हेतु मुख्यमंत्री के नाम विधायक और एसडीएम को ज्ञापन 6 को , लक्ष्य जिला सिहोरा आंदोलन समिति ने की घोषणा सिहोरा - विधानसभा चुनाव से पूर्व सिहोरा जिला बनाए जाने के संबंध में भाजपा के दिग्गज नेताओं से मिले आश्वासन पर होते विलंब को लेकर सिहोरा विधायक और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा जावेगा।यह ज्ञापन कार्यक्रम लक्ष्य जिला सिहोरा आंदोलन समिति द्वारा आगामी 6 मार्च दोपहर 3 बजे किया जाएगा। विदित हो कि विधानसभा चुनाव के पूर्व सिहोरा को जिला बनाए जाने की उठ रही मांग का समर्थन करते हुए भाजपा के दिग्गज नेताओं प्रहलाद पटेल, स्मृति ईरानी और पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सिहोरा को जिला बनाने का आश्वासन दिया था परंतु विधानसभा चुनाव के समाप्त हुए 3 माह बीत रहे हैं और लोकसभा चुनाव सामने है पर सिहोरा जिला के संबंध में मध्य प्रदेश सरकार द्वारा कोई भी कदम नहीं उठाया गया है। समिति के अनिल जैन, कृष्ण कुमार कुररिया, संतोष पांडे, ऋषभ द्विवेदी, राम जी शुक्ला, मानस तिवारी, अमित बक्शी, रामलाल यादव, सुखदेव कौरव,मोहन सोंधिया,नत्थू पटेल आदि ने कहा कि वे ज्ञापन पत्र सौंप कर भाजपा सरकार को उसका सिहोरा वासियों से किया गया वादा याद दिलाएंगे।

Tags :

जरूरी खबरें