Friday 26th of June 2026

ब्रेकिंग

प्रभारी तहसीलदार गोटेगांव नीरज तखरया 15 दिन के अवकाश पर, राजेश पटवा को सौंपा प्रभार

पुलिस अधीक्षक से मामले की निष्पक्ष जांच कराकर बकाया भुगतान दिलाने एवं सुरक्षा प्रदान करने की मांग की

लगभग 02 लाख 75 हजार रुपए कीमती 27.50 ग्राम स्मैक जप्त,

रिंगस (राजस्थान) के बाद गाडरवारा के झांझनखेड़ा में भी बरस रही 'हारे के सहारे' की कृपा

अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावा चोरी मामले में ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय एवं अनिल मिश्रा ने दिया स्तीफा

: लेखनी अविरल चले माँ,ज्ञान दो वरदान दो माँ, सत्य शुद्ध विचार हों माँ

Aditi News Team

Wed, Feb 14, 2024
माँ शारदा सत्य का संधान दो माँ (सुशील शर्मा)  ज्ञान दो वरदान दो माँ। सत्य का संधान दो। बिंदु से भी छुद्रतम मैं कृपा का अवदान दो। अवगुणों को मैं समेटे माँ पतित पातक हूँ मैं। मोह माया से घिरा हूँ, निपट पशु जातक हूँ मैं। अज्ञानता मन में बसाये । अहम,झूठी शान हूँ मैं। लाख मुझ में विषमताएं। गुणी तुम अज्ञान हूँ मैं। है तिमिर सब ओर माता, ज्योति का आधान दो माँ। ज्ञान दो वरदान दो माँ, सत्य का संधान दो माँ। कुटिल चालें चल रही हैं। पाप पाशविक वृतियां। प्रेम के पौधे उखाड़ें । घृणा पोषक शक्तियां। सत्य के सपने सुनहरे। झूठ विस्तृत हैं घनेरे। पोटरी में सांप लेकर। फैले हैं अपने सपेरे। ज्ञानमय अमृत पिला कर, अभय का तुम दान दो माँ। ज्ञान दो वरदान दो माँ, सत्य का संधान दो माँ। 2 चिर अहम को हरके माता इस शिशु को तुम धरो माँ। यह जगत पीड़ा का जंगल। घाव मन के तुम भरो माँ। बुद्धि दो माँ, वृत्ति दो माँ ज्ञान का संसार दो। मनुज बन मैं जी सकूं, गुण का वो आधार दो। मैं शिशु तुम माँ हो मेरी ज्ञान का आधान दो माँ। ज्ञान दो वरदान दो माँ सत्य का संधान दो माँ। 3 लेखनी अविरल चले माँ, सत्य शुद्ध विचार हों। दीन दुखियों की कराहें भाव के आधार हों। मान की न हो लालसा, अपमान का कोई भय न हो। सद्भावना सबके लिये हो मन कभी दुखमय न हो। हे दयामयी शरण ले लो, सदगुणी संज्ञान दो माँ। ज्ञान दो वरदान दो माँ सत्य का संधान दो माँ। "बसंतपंचमी की अनंत शुभकामनाएँ"

Tags :

जरूरी खबरें