Saturday 27th of June 2026

ब्रेकिंग

प्रभारी तहसीलदार गोटेगांव नीरज तखरया 15 दिन के अवकाश पर, राजेश पटवा को सौंपा प्रभार

पुलिस अधीक्षक से मामले की निष्पक्ष जांच कराकर बकाया भुगतान दिलाने एवं सुरक्षा प्रदान करने की मांग की

लगभग 02 लाख 75 हजार रुपए कीमती 27.50 ग्राम स्मैक जप्त,

रिंगस (राजस्थान) के बाद गाडरवारा के झांझनखेड़ा में भी बरस रही 'हारे के सहारे' की कृपा

अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावा चोरी मामले में ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय एवं अनिल मिश्रा ने दिया स्तीफा

: जन सुनवाई में शिकायतकर्ताओं की पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री आदित्य प्रताप सिंह ने सुनी शिकायतें सम्बंधित अधिकारियों को त्वरित वैधानिक कार्यवाही हेतु किया निर्देशित

Aditi News Team

Tue, Feb 6, 2024
जन सुनवाई में शिकायतकर्ताओं की पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री आदित्य प्रताप सिंह ने सुनी शिकायतें सम्बंधित अधिकारियों को त्वरित वैधानिक कार्यवाही हेतु किया निर्देशित आम जनता की शिकायतों एंव समस्याओ के त्वरित निराकरण हेतु आज मंगलवार दिनॉक 6-2-2024 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री आदित्य प्रताप सिंह (भा.पु.से.) द्वारा जन सुनवाई की गयी।   जन सुनवाई मे शहर एवं ग्रामीण क्षेत्र के शिकायतकर्ता पुलिस कार्यालय में आये थे, अधिकांश शिकायतें पति-पत्नि/परिवारिक एवं जमीन सम्बंधी विवाद, मारपीट तथा सायबर अपराध से सम्बंधित 79 शिकायतें थी।   आपके द्वारा समस्त शिकायतकर्ताओं को शीध्र शिकायतों पर वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु आश्वस्त किया गया तथा जन सुनवाई मंे प्राप्त समस्त शिकायतों का त्वरित निराकरण समय सीमा मे करने हेतु सम्बंधित थाना प्रभारियों/राजपत्रित अधिकारियों को निर्देर्शित किया गया।   जनसुनवाई के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर दक्षिण) श्री कमल मौर्य, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री सूर्यकांत शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीमति सोनाली दुबे, उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री बी.एस. गोठरिया, प्रशिक्षु (भा.पु.से.) श्री आदित्य पटेल उपस्थित रहे।

Tags :

जरूरी खबरें