Tuesday 16th of June 2026

ब्रेकिंग

जुन्नारदेव पुलिस ने नाबालिग बालिका को सुरक्षित खोजकर परिजनों के किया सुपुर्द

आरोपी के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत किया गया प्रकरण पंजीवद्ध

सोमवती अमावस्या पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए दिए आवश्यक निर्देश

कलेक्टर श्रीमती सिंह की अध्यक्षता में जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक सम्पन्न

नरसिंहपुर में यातायात थाना प्रभारी को दबंगई बताने वाले युवक का निकाला जुलूस किया न्यायालय में पेश

: नरसिंहपुर,हरदा जिले में करणी सेना सदस्यों पर व मासूम बच्चों के ऊपर बर्बरता पूर्वक पुलिस प्रशासन द्वारा किये गए लाठीचार्ज के विरोध में करणी सेना व सर्व समाज ने सौंपा ज्ञापन

Aditi News Team

Wed, Jul 16, 2025
नरसिंहपुर।विगत दिवस हरदा जिले में करणी सेना सदस्यों पर व मासूम बच्चों के ऊपर बर्बरता पूर्वक पुलिस प्रशासन द्वारा किये गए लाठीचार्ज की उच्च स्तरीय जांच व दोषी पुलिस कर्मचारियों पर दंडात्मक कार्यवाही करवा जाने के संबंध में करणी सेना व सर्व समाज द्वारा आज कलेक्टर, एस पी के माध्यम से सौंपा गया राज्यपाल महोदय वा गृहमंत्री के नाम का ज्ञापन, करणी सेना, सर्व समाज के सदस्यों दिए गए ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि पुलिस प्रशासन द्वारा हरदा जिले में करनी सेना के सदस्यों पर जो लाठीचार्ज किया गया है,वह निंदनीय है,लाठीचार्ज करने के उपरांत कार्यकर्ताओं को पुलिस प्रशासन द्वारा झूठा मामला बनाकर गिरफ्तार कर जेल भी भेजा गया, जिसकी श्री राजपूत करणी सेना राजपूत करणी सेना परिवार राजपूत समाज व सर्व समाज घोर निंदा करता है,पुलिस प्रशासन द्वारा जो लाठीचार्ज हरदा जिले में बर्बरता पूर्वक किया गया उसमें मासूम बच्चों को भी चोटे आई एवं अनेक व्यक्ति गंभीर रुप से भी घायल हुए हैं, करनी सेना के व्यक्तियों को झूठा मामला बनाकर गिरफ्तार कर जेल भेजा गया , जिस संबंध में हम करनी सेना एवं सर्व समाज पुलिस प्रशासन एवं स्थानीय प्रशासन की कारवाई की घोर निंदा करते हैं, दोषी पुलिस कर्मचारियों एवं उनके द्वारा किए गए लाठीचार्ज के आदेश की निष्पक्ष रूप से जांच की मांग करते हैं, जांच उपरांत दोषी पुलिस कर्मचारियों के पर कड़ी कानूनी दंडात्मक कार्यवाही की मांग करते हैं, गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों पर झूठे मामले बनाए गए है उन्हें तत्काल रद्द किए जाने की मांग करते है। भविष्य में पुलिस द्वारा बिना जांच किए झूठे प्रकरण ने बनाए जाए ऐसी आप राज्यपाल महोदय से मांग करते हैं।

Tags :

जरूरी खबरें