Friday 26th of June 2026

ब्रेकिंग

प्रभारी तहसीलदार गोटेगांव नीरज तखरया 15 दिन के अवकाश पर, राजेश पटवा को सौंपा प्रभार

पुलिस अधीक्षक से मामले की निष्पक्ष जांच कराकर बकाया भुगतान दिलाने एवं सुरक्षा प्रदान करने की मांग की

लगभग 02 लाख 75 हजार रुपए कीमती 27.50 ग्राम स्मैक जप्त,

रिंगस (राजस्थान) के बाद गाडरवारा के झांझनखेड़ा में भी बरस रही 'हारे के सहारे' की कृपा

अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावा चोरी मामले में ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय एवं अनिल मिश्रा ने दिया स्तीफा

: "मैं भी मोदी" अभियान को राष्ट्रीय स्तर पर युवा शक्ति का पुरजोर समर्थन

Aditi News Team

Sat, Feb 10, 2024
"मैं भी मोदी" अभियान को राष्ट्रीय स्तर पर युवा शक्ति का पुरजोर समर्थन गाडरवारा । स्वाभिमानी भारतीय संघ के तत्वाधान में ‘‘मैं भी मोदी’’ अभियान को राष्ट्रीय स्तर पर पूरे देश में प्रारंभ किया गया है। जिसमें अलग-अलग राज्यों से बच्चों के साथ-साथ बड़ो ने भी अपनी सहभागिता निभाई । संघ के अध्यक्ष नीरज ढींगरा ने बताया कि इस अभियान का मूल उद्देश्य स्वयं का आत्म परीक्षण कर व्यक्तित्व निर्माण से है । किसी के भी व्यक्तित्व का निर्माण उनकी संकल्पशीलता, स्वाभिमान, मातृभक्ति, निडरता, सहनशीलता, संस्कार और ईमानदारी को अपने में समाहित कर लेने से हो सकता है । इसके लिए एक आदर्श व्यक्ति को उदारहरण बनाकर प्रस्तुत किया जाना आवश्यक है ताकि हम इन सभी संकल्पों को बेहतर ढंग से समझ सकें । प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी एक श्रेष्ठ व्यक्तित्व और जीवंत उदाहरण है और उनके अंदर इन सभी गुणों का समावेश है। इसलिए इस अभियान में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को प्रेरणा स्रोत के तौर पर दर्शाते हुए इस अभियान को "मैं भी मोदी" के नाम से प्रारंभ किया गया है । इस अभियान का मुख्य उद्देश्य स्वयं को "मैं भी मोदी" मानकर आत्म परीक्षण करके अपनी शक्तियों को जागृत करने और भविष्य के मोदी के रूप में स्वयं को स्थापित कर विकसित भारत के निर्माण की पहल से है। इस अभियान में बड़ी संख्या में युवा शक्ति का जुड़ना इस बात का संकेत है कि यह अभियान सफलता की ओर अग्रसर है । श्री ढींगरा ने बताया कि "मैं भी मोदी" अभियान युवा शक्ति को विकसित भारत के निर्माण से जोड़ने और समाज के लोगों को दिशा देने के संकल्प के साथ प्रारंभ किया गया है। इसे निरंतर गतिशील किया जा रहा है इसके लिए स्वाभिमानी भारतीय संघ (एसबीएस) के नाम से समस्त सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इस अभियान को हैशटैग #मै_भी_मोदी #Maibhimodi से चलाया जा रहा है। जो भी इस अभियान से जुड़ना चाहते हैं वे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से जुड़ सकते हैं । स्वाभिमान भारतीय संघ ने इस अभियान से ज्यादा से ज्यादा लोगों के जुड़ने की अपील की है ।

Tags :

जरूरी खबरें