: गाडरवारा,949 वे सप्ताह कदम संस्था किया पौधारोपण
Aditi News Team
Tue, Mar 12, 2024
949 वे सप्ताह कदम संस्था किया पौधारोपण
गाडरवारा । जन्मोत्सव पर पौधारोपण करती आ रही कदम संस्था का साप्ताहिक पौधारोपण अभियान का 949 वें सप्ताह का पौधारोपण नर्मदा कालोनी स्थितसरस्वती शिशु उच्च माध्य.विद्यालय गाडरवारा प्रांगण* में संपन्न हुआ जिसमें सुनील सोनी, अशोक राजपूत ,संदीप स्थापक वीआरसी ,लक्ष्मी नारायण नेमा ,ब्रजमोहन श्रीवास्तव ,चिरंजीव राहुल कौरव, चिरंजीव रोहित कौरव ,बिटिया नीलिमा शर्मा ,चिरंजीव यश बसेड़िया के जन्म दिवस के अवसर पर एवं श्रीमती निर्मला अजीत पटैल ,श्रीमती मंजू अनिल जी मेहरा ,श्रीमती ममता राजेश दुबे ,श्रीमती विनीता कृष्ण कुमार चौकसे, और श्रीमती सीमा मुकेश जी कौरव की शादी की सालगिरह के अवसर पर पौधा रोपित हुआ ।जन्मदिवस व शादी की सालगिरह पर पौधारोपण करने वाले सभी को कदम साथियों ने गायत्री मंत्र व महामृत्युंजय मंत्र के माध्यम से अपनी शुभकामनाएं दीं । इस अवसर पर कदम साथियों के अलावा नगर के गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को भव्यता प्रदान की ।
Tags :