: गाडरवारा,941 वे सप्ताह किया कदम ने पोधारोपण
Aditi News Team
Sun, Jan 14, 2024
गाडरवारा,941 वे सप्ताह किया कदम ने पोधारोपण
गाडरवारा । जन्मोत्सव पर पौधारोपण करती आ रही कदम संस्था का साप्ताहिक पौधारोपण अभियान का 941 वें सप्ताह का पौधारोपण बी.टी.आई स्कूल के पीछे निर्वाचन कार्यालय के समक्ष संपन्न हुआ । जिसमें श्रीमती गुलाब बाई सोनी ,गोपाल गुप्ता , ओम प्रकाश पाराशर, बिटिया शिवानी नीखरा,चिरंजीव शौर्य साहू, चिरंजीव नयन बिलझारिया ,चिरंजीव कबीर शुक्ला चिरंजीव लविश भोजवानी, बिटिया परी चौकसे ,व चिरंजीवी सम्राट नीखरा के जन्म दिवस का अवसर पर पौधा रोपित हुआ ।पौधा रोपित करने वाले सभी को कदम साथियों ने गायत्री मंत्र व महामृत्युंजय मंत्र के माध्यम से अपनी शुभकामनाएं दीं । इस अवसर पर कदम साथियों के अलावा नगर के गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को भव्यता प्रदान की ।
Tags :