Saturday 27th of June 2026

ब्रेकिंग

प्रभारी तहसीलदार गोटेगांव नीरज तखरया 15 दिन के अवकाश पर, राजेश पटवा को सौंपा प्रभार

पुलिस अधीक्षक से मामले की निष्पक्ष जांच कराकर बकाया भुगतान दिलाने एवं सुरक्षा प्रदान करने की मांग की

लगभग 02 लाख 75 हजार रुपए कीमती 27.50 ग्राम स्मैक जप्त,

रिंगस (राजस्थान) के बाद गाडरवारा के झांझनखेड़ा में भी बरस रही 'हारे के सहारे' की कृपा

अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावा चोरी मामले में ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय एवं अनिल मिश्रा ने दिया स्तीफा

: गाडरवारा, इनरव्हील क्लब ने दंत परीक्षण शिविर लगाया 

Aditi News Team

Sat, Feb 3, 2024
अशोक मोलासरिया, गाडरवारा इनरव्हील क्लब ने दंत परीक्षण शिविर लगाया  गाडरवारा।इनर व्हील क्लब पिक पेटल की स्थानीय इकाई के द्वारा कन्यापुत्री शाला मैं दंत परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया इसमें चिन्हित 50 बच्चों का परीक्षण किया गया और जिसमें बच्चों को दांतों के रखरखाव उनकी सफाई के बारे में बताया गया।श्रीमती वंदना राठी अध्यक्ष इनर व्हील क्लब गाडरवारा की अध्यक्षता में कार्यक्रम संपन्न हुआ इस अवसर पर संस्था की सेक्रेटरी अंकित जैन स्वाति जैन, सुरभी बंसल, स्वाति डागा, विशाखा कटहल, शीतल खजांची सदस्या ने उपस्थित होकर अपना योगदान दिया । नगर की ख्यातिनाम महिला दंत चिकित्सक श्रीमती डॉक्टर पूजा शर्मा द्वारा सभी बच्चों का दंत परीक्षण किया गया और बच्चों को दांतों की देखभाल के लिए सारगर्भित जानकारी दी गई । क्लब द्वारा सभी बच्चों को विटामिन सी की टैबलेट्स और स्टेशनरी का सामान वितरित किया गया। संस्था के अध्यक्ष वंदना राठी और सदस्यों ने नगर के अन्य स्कूलों में इस तरह के आयोजन किए जाने का संकल्प व्यक्त किया,जिसकी नगर में इस कार्यक्रम की सर्वत्र सराहना की जा रही है ।

Tags :

जरूरी खबरें