: गाडरवारा, 944 वे सप्ताह कदम ने किया पौधारोपण
Aditi News Team
Sun, Feb 4, 2024
944 वे सप्ताह कदम ने किया पौधारोपण
गाडरवारा।जन्मोत्सव पर पौधारोपण करती आ रही कदम संस्था का साप्ताहिक पौधारोपण अभियान का 944 वें सप्ताह का पौधारोपण नर्मदा कालोनी स्थित सरस्वती शिशु उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गाडरवारा में संपन्न हुआ जिसमें - श्रीमती बसंती पालीवाल ,चिरंजीव तनय बृजपुरिया ,कुमारी महिमा कौरव ,चिरंजीव अक्षय सोनी,के जन्म दिवस के अवसर पर एवं श्रीमती निर्मला अशोक जी राजपूत, श्रीमती मंजू अजय खत्री ,श्रीमती आशा राव संदीप सिंह, श्रीमती अनीता महेश मालपानी ,और श्रीमती गौरी अर्पित राजपूत की शादी की सालगिरह के अवसर पर पौधा रोपित हुआ ।पौधारोपित करने वाले सभी को कदम साथियों ने गायत्री मंत्र व महामृत्युंजय मंत्र के माध्यम से अपनी शुभकामनाएं दीं ।इस अवसर पर कदम साथियों के अलावा नगर के गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को मव्यता प्रदान की ।
Tags :