: गाडरवारा, 943 वे सप्ताह कदम ने किया पोधारोपण
Aditi News Team
Sun, Jan 28, 2024
943 वे सप्ताह कदम ने किया पोधारोपण.
गाडरवारा। जन्मोत्सव पर पौधारोपण करती आ रही कदम संस्था का साप्ताहिक पौधारोपण अभियान का 943 वें सप्ताह का पौधारोपण नर्मदा कालोनी स्थित सरस्वती शिशु उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गाडरवारा में संपन्न हुआ । जिसमें - राव संदीप सिंह ,श्रीमती पूजा बिलझारिया,कुमारी शाम्भवी साहू ,चिरंजीव ध्रुव मोदी के जन्म दिवस के अवसर पर एवं श्रीमती विद्या देवी जे एस कौरव श्रीमती नम्रता अभिषेक बड़कुर की शादी की सालगिरह के अवसर पर पौधा रोपित हुआ ।पौधारोपित करने वाले सभी को कदम साथियों ने गायत्री मंत्र व महामृत्युंजय मंत्र के माध्यम से अपनी शुभकामनाएं दीं । इस अवसर पर कदम साथियों के अलावा नगर के गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को मव्यता प्रदान की ।
Tags :