: गाडरवारा, सीनियर आदिवासी कन्या छात्रावास गाडरवारा में कक्षा 12वीं की छात्राओं के विदाई समारोह का हुआ आयोजन
Aditi News Team
Tue, Jan 23, 2024
सीनियर आदिवासी कन्या छात्रावास गाडरवारा में कक्षा 12वीं की छात्राओं के विदाई समारोह (Farewell Ceremony)कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उक्त अवसर पर म.प्र.अजाक्स गाडरवारा की सक्रिय महिला सदस्यों - श्रीमती रुकमणी ठाकुर शिक्षिका,श्रीमती दशोदा अहिरवार शिक्षिका एवं श्रीमती चंद्रकांति मेहरा पूर्व सरपंच* छात्रा कु दीप्ति मेहरा सहित मलखान मेहरा जिला महासचिव,बंशीलाल अहिरवार तह.अध्यक्ष गाडरवारा, राजकुमार ठाकुर ब्लॉक उपाध्यक्ष चीचली, एवं राजू ठाकुर सचिव* अजाक्स गाडरवारा के पदाधिकारी कार्यक्रम में आमंत्रित अतिथियों के रूप में शामिल हुए।
समारोह के अवसर पर उपस्थित पदाधिकारियों द्वारा छात्राओं को प्रोत्साहन स्वरूप उपहार भेंट कर शैक्षणिक मार्गदर्शन प्रदान करते हुए वार्षिक परीक्षा की तैयारी के संबंध में आवश्यक सुझाव दिए गए, एवं छात्रावास में निवासरत छात्राओं को हर संभव मदद का आश्वासन दिया गया।कार्यक्रम का संचालन श्रीमती रेखा राय अधीक्षिका एवं आभार श्री मनोज कौरव जी के द्वारा किया गया।
Tags :