Saturday 27th of June 2026

ब्रेकिंग

प्रभारी तहसीलदार गोटेगांव नीरज तखरया 15 दिन के अवकाश पर, राजेश पटवा को सौंपा प्रभार

पुलिस अधीक्षक से मामले की निष्पक्ष जांच कराकर बकाया भुगतान दिलाने एवं सुरक्षा प्रदान करने की मांग की

लगभग 02 लाख 75 हजार रुपए कीमती 27.50 ग्राम स्मैक जप्त,

रिंगस (राजस्थान) के बाद गाडरवारा के झांझनखेड़ा में भी बरस रही 'हारे के सहारे' की कृपा

अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावा चोरी मामले में ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय एवं अनिल मिश्रा ने दिया स्तीफा

: कलेक्टर ने किया केन्द्रीय जेल नरसिंहपुर का औचक निरीक्षण

Aditi News Team

Thu, Feb 1, 2024
कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले ने केन्द्रीय जेल नरसिंहपुर का गुरूवार को औचक निरीक्षण किया। केन्द्रीय जेल में कलेक्टर ने बंदियों के कौशल उन्नयन के लिए संचालित कपड़ा उद्योग, लोह उद्योग, बढ़ई कारखाना, पावरलूम, प्रिटिंग प्रेस, सिलाई कारखाना, जेल में संचालित शिक्षा सदन, पाठशाला, लायब्रेरी, संगीत घर, जेल वाणी, बंदियों की कैश हिस्ट्री की जानकारी के लिए स्थापित कियोस्क मशीन का संचालन, पाकशाला में भोजन व्यवस्था, जेल अस्पताल एवं वार्ड का निरीक्षण किया।   कलेक्टर ने जेल में बंदियों की आवास व्यवस्था, चिकित्सा सुविधा, साफ- सफाई, बंदियों को दिये जाने वाले भोजन, शासन द्वारा प्रदत्त सुविधाएं एवं न्यायालयीन प्रकरणों के संबंध में बंदियों से पूछा। साथ ही बंदियों को समझाइश दी कि वे जले में रहकर अपना समय अच्छे कार्यों एवं कुशल कारीगरी सीखने में लगायें, जिससे जेल से रिहा होने पर वे समाज में अपना अच्छा स्थान बनाकर पुर्नस्थापित हो सके। जेल में बंदियों के सुधार के लिए किये जा रहे सभी प्रयासों के लिए जेल प्रशासन की सराहना कर जेल की साफ- सफाई एवं अनुशासन की प्रशंसा की।   इस मौके पर जेल अधीक्षक श्री अजमेर सिंह ठाकुर, उप जेल अधीक्षक श्री महेश प्रसाद टिकारिया, जेल चिकित्सक श्री शिवम साहू, अष्टकोण प्रभारी श्री एडवर्ड स्वामी, सहायक जेल अधीक्षक श्री आशीष खरे, जेल स्टाफ और सुरक्षा स्टाफ मौजूद था।

Tags :

जरूरी खबरें