Friday 17th of July 2026

ब्रेकिंग

खितौला ईसाफ बैंक डकैती का 750 ग्राम सोना कीमती लगभग सवा करोड़ रुपए का जप्त

संयुक्त प्रयासों से ही मातृ-शिशु स्वास्थ्य एवं कुपोषण पर प्रभावी नियंत्रण संभव- कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह

एम.आई.एम.टी. स्थापना दिवस समारोह में पद्म श्री विजय दत्त श्रीधर ने साहित्यकार सुशील शर्मा को टी.आर. नेमा साहित्य सम्मान

गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और आधुनिक सुविधाओं से विद्यार्थियों के सपनों को मिलेगी नई उड़ान- मंत्री उदय प्रताप सिंह

विभिन्न आयामों पर विद्यार्थियों से संवाद करते हुए दिया मार्गदर्शन

: Bhopal नसरूल्लागंज के दूरस्थ ग्राम गिल्लौर पहुंचे कमिश्नर

Aditi News Team

Wed, Feb 10, 2021

भोपाल। संभाग आयुक्त श्री कवीन्द्र कियावत के निर्देश पर नसरूल्लागंज के दूरस्थ ग्राम गिल्लौर में तत्काल शिविर लगाकर गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले परिवारों का सर्वेक्षण और पात्रता अनुसार शासकीय योजनाओं का लाभ दिलाने की पहल प्रारंभ  हुई। श्री कियावत बुधवार को अचानक गांव पहुंचे और ग्रामीणों से शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी ली।     इस मौके पर गिल्लोर के ग्रामवासियों द्वारा प्रधानमंत्री आवास, बीपीएल कार्ड एवं शौचालय निर्माण संबंधी की गई शिकायतों के निराकरण के लिए कलेक्टर को निर्देशित किया। कलेक्टर ने यहां तुरंत शिविर प्रारंभ कराया। उन्होंने दो दिवस के अंदर ग्राम का भ्रमण कर संपूर्ण जानकारी एकत्रित करने के निर्देश दिये। उन्होने ग्राम गिल्लौर के पटवारी और सचिव को काम में लापरवाही बरतने पर कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिये।  श्री कियावत ने स्वास्थ्य केन्द्रों में गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य परीक्षण एवं उन्हें आयरन की गोलियां वितरित करने एवं अन्य स्वास्थ्य सुविधाऐं प्रदान करने  के लिए स्थानीय स्वास्थ्य कर्मचारियों को निर्देश दिये।   श्री कियावत ने ग्राम सेमलपानी कदीम में सहकारी समिति द्वारा संचालित उचित मूल्य दुकान का निरीक्षण किया। दुकान में बकायदा विक्रय किए जाने वाले खाद्यान्न के नमूने रखे गए थे और पीओएस  मशीन भी संचालित थी। एक हितग्राही को खाद्यान्न वितरण की प्रक्रिया से भी कमिश्नर अवगत हुए उन्होंने परिसर में स्चच्छता एवं मूलभूत सुविधाऐं 6 दिवस में उपलब्ध कराने के निर्देश दिये। इस अवसर पर कलेक्टर श्री अजय गुप्ता  सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।  

Tags :

जरूरी खबरें