Friday 17th of July 2026

ब्रेकिंग

सेना भर्ती कार्यालय भोपाल द्वारा चयनित अभ्यर्थियों के लिए अग्निवीर (क्लर्क/एसकेटी) श्रेणी की भर्ती रैली का आयोजन

कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह ने सहायक ग्रेड-03 श्री राघवेन्द्र कुमार सोनी को किया निलंबित

ऐशबाग के चर्चित अंधे दोहरे हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा,दोनों आरोपी गिरफ्तार

खितौला ईसाफ बैंक डकैती का 750 ग्राम सोना कीमती लगभग सवा करोड़ रुपए का जप्त

संयुक्त प्रयासों से ही मातृ-शिशु स्वास्थ्य एवं कुपोषण पर प्रभावी नियंत्रण संभव- कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह

: Bhopal ग्रामीण स्वच्छता परिसर बनाने वाला भोपाल बना देश का पहला जिला,पंचायतों और स्व-सहायता समूहों को जोड़ा जाएगा,प्रोटेम स्पीकर शर्मा ने रखी आधार शिला

Aditi News Team

Thu, Jan 28, 2021

भोपाल। जिला देश का ऐसा पहला जिला बन गया है जिसे गांवों में सुलभ इंटरनेशनल से हाथ मिलाकर ग्रामीण क्षेत्रों में जनसुविधा केन्द्रों के निर्माण और संचालन की पहल की है। इस ऐतिहासिक कार्य के लिए जिला पंचायत भोपाल और सुलभ इंटरनेशनल के बीच पिछले दिनों हुए एमओयू के बाद आज बुधवार को खजूरी सड़क और फंदा कला में इन जनसुविधा केन्द्रों के निर्माण की प्रोटेम स्पीकर श्री रामेश्वर शर्मा ने आधार शिला रखी। श्री शर्मा ने कहा कि उनके विधानसभा क्षेत्र से शुरू हुआ यह कार्य देश के लिए प्रेरणा बनेगा।    इन जनसुविधा केन्द्रों का नाम सामुदायिक स्वच्छता परिसर होगा। आज से निर्मित होने वाले इन परिसरों की लागत 7 लाख 47 हजार रूपये होगी। भोपाल जिला पंचायत के सीईओ श्री विकास मिश्रा ने बताया कि इन्हें मॉडल के रूप में बनाया जा रहा है और आगे यह कार्य पंचायत और स्व सहायता समूहों को दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि कईं स्व सहायता समूहों ने ऐसे परिसरों के संचालन में अपनी रूचि भी प्रदर्शित की है। 

   इन परिसरों के निर्माण में राशि की कमी इसलिए नहीं आएगी कि विधायक निधि सहित, स्वच्छ भारत मिशन, वित्त आयोग सहित अन्य इसी तरह की राशि के समन्वय से ये काम किए जा सकेंगे। श्री मिश्रा ने बताया कि भारत में मध्यप्रदेश और मध्यप्रदेश में भोपाल जिला इस तरह की पहल करने वाला पहला है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता के क्षेत्र में भी ग्रामीणों में जागरूकता आएगी।    खजूरी सड़क और फंदा कलां में आज से निर्मित होने वाले स्वच्छता परिसरों के लिए हुजूर विधानसभा क्षेत्र विकास निधि से 4 लाख 47 हजार, स्वच्छ भारत मिशन से 2 लाख 10 हजार और  15 वां वित्त आयोग से 90 हजार  के अंशदान से इसे बनाया जाएगा। क्षेत्रीय विधायक और प्रोटेम स्पीकर श्री रामेश्वर शर्मा ने कहा कि उनके विधानसभा क्षेत्र में हुई शुरुआत पूरे देश के लिए प्रेरणा का काम करेगी। उन्होंने ग्रामीणों से स्वच्छ भारत अभियान से जुड़ कर गांवों को स्वच्छ बनाने की अपील भी की। इस अवसर पर जिला प्रशासन के अधिकारी, सरपंच और सुलभ इंटरनेशनल के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Tags :

जरूरी खबरें