Saturday 27th of June 2026

ब्रेकिंग

श्रीधाम स्टेशन का नवनिर्मित रूफ प्लाजा हल्की हवा में उड़ा

4 हजार घनमीटर रेत जप्त, कीमत लगभग 20 लाख रूपये

प्रभारी तहसीलदार गोटेगांव नीरज तखरया 15 दिन के अवकाश पर, राजेश पटवा को सौंपा प्रभार

पुलिस अधीक्षक से मामले की निष्पक्ष जांच कराकर बकाया भुगतान दिलाने एवं सुरक्षा प्रदान करने की मांग की

लगभग 02 लाख 75 हजार रुपए कीमती 27.50 ग्राम स्मैक जप्त,

: बरेली, महाविद्यालय के छात्र/ छात्राओं को संबोधित करते हुए उन्हें नमो एप से जोड़ने हेतु प्रेरित किया

Aditi News Team

Wed, Jan 10, 2024
बरेली। आज दिनांक 10/102024 को शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बरेली में विकसित भारत योजना के अंतर्गत विकसित भारत एम्बेसडर विषय पर भारतीय जनता युवा मोर्चा बरेली के पदाधिकारियों ने महाविद्यालय के छात्र/ छात्राओं को संबोधित करते हुए उन्हें नमो एप से जोड़ने हेतु प्रेरित किया। इस अवसर पर श्री सादर तिवारी मंडल अध्यक्ष, श्री हिमांशु व्यास नगर अध्यक्ष, श्री सागर पटवा सदस्य ने भी विद्यार्थीयों को संबोधित करते हुए विकसित भारत एम्बेसडर से जुड़ने हेतु आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री संदीप चौहान अध्यक्ष जनभागीदारी समिति द्वारा की गई। तथा उन्होंने छात्रों को विकसित भारत योजना अन्तर्गत अपने विचार सुझाव एवं नवाचारों को प्रेषित करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ नीरज दुबे, डॉ आर.एन.सक्सेना, सहित महाविद्यालय का समस्त शैक्षणिक एवं गैर शैक्षणिक स्टाफ सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे ।

Tags :

जरूरी खबरें