Saturday 19th of September 2026

ब्रेकिंग

राधा अष्टमी पर बरसाना में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब,

पुलिस की कार्य प्रणाली पर उठ रहे सवाल,लापरवाही से परिजनों में आक्रोश,

संकल्प प्रतिज्ञा परिवार कर रहा संकल्प गरबा महोत्सव का आयोजन

"*"छल-कपट को छोड़कर विचार,वाणी और कर्म में एकरूपता लाएं"

सेवा संकल्प अभियान के तहत हुआ विशेष दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम केबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल हुए शामिल

: महिलाओं एवं बालिकाओं के सशक्तिकरण के लिए “अपराजिता’’ निरंतर जारी अभियान के तहत् नरसिंहपुर पुलिस की एक और शुरूआत

Aditi News Team

Wed, Aug 6, 2025
नरसिंहपुर अदिति न्यूज सतीश लमानिया  महिलाओं एवं बालिकाओं के सशक्तिकरण के लिए “अपराजिता’’ निरंतर जारी अभियान के तहत् नरसिंहपुर पुलिस की एक और शुरूआत शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में निर्भया मोबाईल द्वारा भ्रमण कर महिलाओं एवं बालिकाओं से किया जा रहा संवाद स्थापित   महिलाओं और बालिकाओं के विरुद्ध यौन उत्पीड़न और अन्य प्रकार की हिंसा को अक्सर समाज द्वारा नजर अंदाज कर दिया जाता है। जिसके कारण महिलाओं और बालिकाओं को उनके साथ हुई किसी घटना को बताने में संकोच होता है। जिससे अपराधियों के हौसले बुलंद होते है और महिलाओं एवं बालिकाओं के साथ अपराध घटित करने का बल मिलता है। इस लिए जिले में महिला संबंधी अपराधों की रोकथाम हेतु ‘‘अपराजिता’’ अभियान नरसिंहपुर पुलिस का विशेष प्रयास है। जो माह फरवरी 2025 से निरंतर चलाया जा रहा है। *“अपराजिता’ अभियान के तहत् नरसिंहपुर पुलिस की एक और शुरूआत -* अभियान के तहत् एक कदम और बढ़ाते हुए ‘‘निर्भया’’ मोबाईल को जोड़ा गया है। उक्त निर्भया मोबाईल द्वारा शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में महिला पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा भ्रमण कर महिलाओं एवं बालिकाओं से संवाद स्थापित किया जा रहा है एवं उन्हे अपने अधिकारों के प्रति भी जागरूक किया जा रहा है। जिससे उनके विरूद्ध होनें वाली किसी भी प्रकार की हिंसात्मक/आपराधिक या छेड़छाड की घटना की जानकारी पुलिस को तत्काल हो सके। जिससे प्राप्त होने वाली सूचनाओं पर पुलिस द्वारा तत्काल वैधानिक कार्यवाही की जा सके। निर्भया मोबाईल द्वारा स्कूल, कॉलेज, कोचिंग सेंटर, कैफे एवं अन्य सार्वजनिक स्थानों का भ्रमण करके लोगों को भी समझाईस दी जा रही है और इसी के साथ-साथ संदिग्धों पर भी निगरानी रखी जा रही है।

Tags :

जरूरी खबरें