Sunday 20th of September 2026

ब्रेकिंग

नरसिंहपुर पुलिस ने 5 आरोपी गिरफ्तार कर गांजा एवं वाहन सहित लगभग ₹18 लाख रु का मशरूका जप्त किया

खुले में कचरा फेंकने और सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग पर चालानी कार्रवाई

चुराये हुये 13 दुपहिया वाहन एवं झपटे हुये 5 मोबाईल तथा चाकू कीमती लगभग 15 लाख रूपये के जप्त

जो है, जैसा है और जितना है, उसे वैसा ही प्रस्तुत करना सत्य : मुनि श्री समतासागर

छीनी हुई चेन, मंगलसूत्र एवं घटना मे प्रयुक्त मोटर सायकिल एवं चाकू जप्त

: शासकीय यशोदा बाई कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खितौला बाजार में 43 छात्राओं को मिली साइकिलें

Aditi News Team

Thu, Jul 17, 2025
रिपोर्टर अनिल जैन  शासकीय यशोदा बाई कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खितौला बाजार में 43 छात्राओं को मिली साइकिलें सिहोरा - शासकीय यशोदा बाई कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खितौला बाजार में कक्षा 9वीं की 43 छात्राओं को साइकिलें मिलने से उनके चेहरे खुशी से खिल उठे। यह साइकिलें मध्य प्रदेश शासन की निशुल्क साइकिल वितरण योजना के तहत प्रदान की गईं, जिसका उद्देश्य छात्राओं को शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करना है। साइकिल वितरण समारोह में विकासखंड शिक्षा अधिकारी सिहोरा अरविंद सिंह धुर्वे, प्राचार्य जे. एल. खांडे और वार्ड पार्षद गौरा देवी विश्वकर्मा ने छात्राओं को साइकिलें प्रदान कीं। इस अवसर पर विकासखंड शिक्षा अधिकारी अरविंद सिंह धुर्वे ने अपने संबोधन में कहा कि छात्राओं की पढ़ाई-लिखाई में शासन द्वारा प्रदत्त निशुल्क साइकिल वितरण योजना एक महत्वपूर्ण कड़ी है। उन्होंने बताया कि यह साइकिलें छात्राओं की घर से स्कूल जाने की दूरी और समय की बचत करेंगी, जिससे उन्हें पढ़ाई के लिए अधिक समय मिल सकेगा। उन्होंने यह भी जोर दिया कि इससे छात्राएं समय से स्कूल आ-जा सकेंगी और उनकी उपस्थिति में भी सुधार होगा। इस अवसर पर वरिष्ठ शिक्षक जयप्रकाश तिवारी, अरविंद तिवारी, नरेश पटेल, रंजना चौरसिया, बलराम बर्मन, महेंद्र त्रिपाठी, अक्षय चौदहा, एहसान उल अंसारी, दीप्ति सिंह, ज्योति हल्दकार, सरिता दुबे, रोशनी राजपूत, रोशनी चौरसिया, नीता कुररिया, प्रियंका नायक , संगीता रैदास, जनशिक्षक श्यामराव माण्डेलकर सहित विद्यालय परिवार के अन्य सदस्य उपस्थित रहे। छात्राओं ने साइकिलें पाकर खुशी और उत्साह व्यक्त किया, जो उन्हें अपनी शिक्षा जारी रखने में मदद करेगा।

Tags :

जरूरी खबरें