Saturday 11th of July 2026

ब्रेकिंग

पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) को दिनांक 10-7-26 को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त

सभी जोन, रेंज एवं जिलों के वरिष्‍ठ पुलिस अधिकारियों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से दिए विस्तृत दिशा-निर्देश

मुख्यमंत्री डॉ. यादव का प्रदेश स्तरीय अतिथि विद्वान सम्मेलन में हुआ अभिनंदन

मंत्री उदय प्रताप सिंह रोगी कल्याण समिति की बैठक में होंगे शामिल एवं विभिन्न स्थानों पर करेंगे दौरा

सीड बॉल्स और पौधरोपण के माध्यम से मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल ने दिया जनभागीदारी का संदेश

: गाडरवारा, ईवीएम की कमिशनिंग का कार्य सम्पन्न

Aditi News Team

Sun, Jul 3, 2022
ईवीएम की कमिशनिंग का कार्य सम्पन्न गाडरवारा। नगरीय निकाय आम निर्वाचन- 2022 के अंतर्गत नगर पालिका परिषद गाडरवारा के 23 वार्डो में पार्षदों के चुनाव के लिए मतदान में इस्तेमाल की जाने वाली इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीनों की कमिशनिंग का कार्य बीटीआई स्कूल गाडरवारा में किया गया। इस दौरान एसडीएम एवं रिटर्निंग अधिकारी सृष्टि देशमुख गौड़ा ने बीटीआई स्कूल पहुंचकर ईवीएम की कमिशनिंग कार्य का जायजा लिया। इस मौके पर उन्होने कहा कि निर्वाचन कार्य में लगा अमला पारदर्शी एवं स्पष्ट तरीके से कार्य करे। कार्य निष्पादन के दौरान कोई त्रुटि नहीं होनी चाहिये। उन्होंने कहा कि पूरी तसल्ली से प्रक्रिया को समझकर कार्य किया जाये। इस अवसर पर सहायक रिटर्निंग अधिकारी एवं तहसीलदार राजेश मरावी सहित समस्त मास्टर ट्रेनर, राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि, अभ्यर्थीगण एवं कमीशनिंग दल के सदस्य उपस्थित रहे।

Tags :

जरूरी खबरें