Friday 17th of July 2026

ब्रेकिंग

खितौला ईसाफ बैंक डकैती का 750 ग्राम सोना कीमती लगभग सवा करोड़ रुपए का जप्त

संयुक्त प्रयासों से ही मातृ-शिशु स्वास्थ्य एवं कुपोषण पर प्रभावी नियंत्रण संभव- कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह

एम.आई.एम.टी. स्थापना दिवस समारोह में पद्म श्री विजय दत्त श्रीधर ने साहित्यकार सुशील शर्मा को टी.आर. नेमा साहित्य सम्मान

गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और आधुनिक सुविधाओं से विद्यार्थियों के सपनों को मिलेगी नई उड़ान- मंत्री उदय प्रताप सिंह

विभिन्न आयामों पर विद्यार्थियों से संवाद करते हुए दिया मार्गदर्शन

: होशंगाबाद विधायक डॉ शर्मा ने की कैच द रेन कार्यक्रम की शुरूआत एवं प्रधानमंत्री जी के संदेश पटिका का किया अनावरण

Aditi News Team

Tue, Feb 16, 2021

 होशंगाबाद विधायक डॉ.सीतासरन शर्मा मुख्य अतिथ्य में मंगलवार को नेहरू युवा केन्द्र होशंगाबाद में युवा संसद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कैच द रेन कार्यक्रम की शुरूआत की एवं देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के संदेश पटिका का अनावरण किया। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ मनोज सरियाम सहित महिला एवं बाल विकास एवं लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारीगण, तैराकी संघ के राज्य अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पीयूष शर्मा, समाजसेवी श्री हंस राय, श्री प्रकाश शिवहरे सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारीगण मौजूद रहे।
     विधायक डॉ.शर्मा ने कार्यक्रम का शुभारंभ स्वामी विवेकानंद जी के तेलचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलित कर किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा – देश की प्रगति एवं विकास के लिए युवाओं को सहभागी बनाना आवश्यक है। इस अवसर पर जिला युवा अधिकारी नेहरू युवा केन्द्र खगेन्द्र खॉ ने बताया कि कैच द रेन के तहत जिले के 50 गाँवो में जनजागरूकता अभियान चलाया जाएगा एवं 25 गॉवो में ग्रामसभा का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान 30 युवा मण्डलों को खेलकूद सामग्री का वितरण किया गया।

Tags :

जरूरी खबरें