Thursday 16th of July 2026

ब्रेकिंग

एम.आई.एम.टी. स्थापना दिवस समारोह में पद्म श्री विजय दत्त श्रीधर ने साहित्यकार सुशील शर्मा को टी.आर. नेमा साहित्य सम्मान

गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और आधुनिक सुविधाओं से विद्यार्थियों के सपनों को मिलेगी नई उड़ान- मंत्री उदय प्रताप सिंह

विभिन्न आयामों पर विद्यार्थियों से संवाद करते हुए दिया मार्गदर्शन

किसानो की विभिन्न मांगों को लेकर मार्क्सवादी कम्यूनिस्ट पार्टी के प्रदेशव्यापी आव्हान पर प्रदेश भर में भूख हड़ताल चालू

ज्ञापन में गौ माताओ को कुचल कर हत्या करने वाले अज्ञात वाहन चालक एवं मालिक के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की गई

: होशंगाबाद,सीएम हेल्पलाईन की प्रतिदिन समीक्षा करें, शिकायतों का संतुष्टीपूर्ण निराकरण कराएं समय-सीमा की बैठक संपन्न

Aditi News Team

Tue, Mar 23, 2021

होशंगाबाद । सभी कार्यालय प्रमुख सीएम हेल्पलाईन पर लंबित शिकायतो की प्रतिदिन समीक्षा कर उनका संतुष्टीपूर्ण निराकरण सुनिश्चित कराए। शिकायतकर्ताओं से स्वंय बातकर उनकी समस्याओं का समाधान करें। यह निर्देश कलेक्टर धनजंय सिंह ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा की बैठक में दिए। कलेक्टर सिंह ने कोविड टीकाकरण, समाधान हैल्प लाईन, जल जीवन मिशन अंतर्गत चल रहे कार्यो की समीक्षा की।

       कलेक्टर सिंह ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देशित किया कि वे हितग्राहियों को समय पर योजनाओं का लाभ दिया जाना सुनिश्चित कराएं। उन्होने जिला चिकित्सालय सहित सभी स्वास्थ्य केन्द्रों में विभिन्न बीमारियों की रोकथाम के दृष्टिगत मेडिकल वेस्ट का उचित तरीके से निपटान किए जाने के निर्देश दिए। लोक निर्माण विभाग एवं सड़क विकास प्राधिकरण के अधिकारियों को क्षतिग्रस्त हुई सड़कों, पुल-पुलियों की शीघ्र मरम्मत किए जाने के निर्देश दिए।

       बैठक में कलेक्टर श्री सिंह ने सीएम हेल्पलाईन, समय-सीमा के प्रकरण, विभागीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों की विस्तार से समीक्षा की। उन्होने कहा की जन समस्याओं का प्राथमिकता से निराकरण सुनिश्चित कराए। लापरवाही की दशा में संबंधितों के विरूद्ध कठोर कार्यवाही की जाएगी।

       बैठक में जिला पंचायत सीईओ मनोज सरियाम, अपर कलेक्टर जीपी माली, डिप्टी कलेक्टर श्रीमति मोहनी शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहें।

Tags :

जरूरी खबरें