Monday 6th of July 2026

ब्रेकिंग

जबरन रूपयों की मांग कर बंधक बनाकर मारपीट करते हुये मारपीट का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल करने वाले आरोपी गिरफ्तार

संचालित गुड़ चना युक्त प्याऊ का समापन शिक्षक सन्दर्भ समूह के मुख्य आतिथ्य एवं शहर के वरिष्ठ जनो की उपस्थिति में

कार्यक्रम जुलाई 11से लेकर 13 तककथा श्रवण का समय दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक निर्धारित है

नरसिंहपुर जिले में वर्षाकाल के दौरान विद्यालयों में विद्यार्थियों की सुरक्षा, स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए

जीआरपी जांच में जुटी

: सिहोरा जिला ही सिहोरा का सच्चा विकास,सिहोरा विकास यात्रा में लगे सिहोरा जिला के नारे

Aditi News Team

Mon, Feb 20, 2023
सिहोरा जिला ही सिहोरा का सच्चा विकास,सिहोरा विकास यात्रा में लगे सिहोरा जिला के नारे सिहोरा बस स्टैंड में आयोजित विकास यात्रा की सभा स्थल पर लक्ष्य जिला सिहोरा आंदोलन समिति के सदस्यों ने "जिला सिहोरा अबकी बार" के नारे लिखी दपतियों को सड़क के दूसरे छोर पर रहकर दिखाने का प्रयास किया।मंच पर विकास की बातें करते जबलपुर सांसद राकेश सिंह,विधायक नंदनी मरावी,पूर्व विधायक दिलीप दुबे सहित अनेक भाजपाई इस घटना से सहम से गए।समिति के सदस्यों ने "तुम्हे दिया है तुम्ही से लेंगे,जिला सिहोरा अबकी बार के लगातार नारे लगाए।कार्यक्रम के बाद सांसद राकेश सिंह ने प्रदर्शन कर रहे समिति के सदस्यों से बुलाकर बात की।सांसद ने कहा कि मैं स्वयं सिहोरा जिला के विषय मे मुख्यमंत्री जी बात करूँगा और आ रही दिक्कतों के निराकरण की पहल करूँगा।वहीं आंदोलनकारियों ने दोहराया कि सिहोरा जिला बनने वे सरकार तक अपनी बात लोकतांत्रिक तरीके से पहुंचाते रहेंगे। इस दौरान समिति के नागेन्द्र क़ुररिया,अनिल जैन,विकास दुबे,रामजी शुक्ला,रामलाल साहू,अजय विश्वकर्मा, मोहन सोंधिया,गौरी राजें,सुशील जैन सहित अनेक सिहोरावासी मौजूद रहे। नरेश जैन सिहोरा

Tags :

जरूरी खबरें