Friday 17th of July 2026

ब्रेकिंग

खितौला ईसाफ बैंक डकैती का 750 ग्राम सोना कीमती लगभग सवा करोड़ रुपए का जप्त

संयुक्त प्रयासों से ही मातृ-शिशु स्वास्थ्य एवं कुपोषण पर प्रभावी नियंत्रण संभव- कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह

एम.आई.एम.टी. स्थापना दिवस समारोह में पद्म श्री विजय दत्त श्रीधर ने साहित्यकार सुशील शर्मा को टी.आर. नेमा साहित्य सम्मान

गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और आधुनिक सुविधाओं से विद्यार्थियों के सपनों को मिलेगी नई उड़ान- मंत्री उदय प्रताप सिंह

विभिन्न आयामों पर विद्यार्थियों से संवाद करते हुए दिया मार्गदर्शन

: सागर शहर का तेज गति के साथ विकास किया जायेगा,सागर के विकास का पांच वर्ष का प्लान तीन वर्षों में ही पूर्ण किया जायेगा - नगरीय विकास मंत्री श्री भूपेन्द सिंह

Aditi News Team

Sun, Feb 14, 2021

सागर। प्रदेश के नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि सागर शहर का तेज गति से विकास किया जायेगा। पिछले दिनों मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के सागर भ्रमण के दौरान सागर के विकास के पांच साल के रोडपेम को प्रस्तुत किया था। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने सभी विकास कार्यो। को स्वीकृति दी थी। सागर के विकास के पांच साल के प्लान को तीन वर्ष के भीतर ही पूर्ण कर लिया जायेगा। नगरीय विकास मंत्री श्री सिंह खुरई रोड स्थित 2 करोड़ 51 लाख रू. की लागत से बने नव निर्मित आचार्य विद्यासागर बस स्टेण्ड के लोकार्पण समारोह को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे।
    कार्यक्रम की अध्यक्षता सासंद श्री राजबहादुर सिंह, विशिष्ट अतिथि विधायक श्री शैलेन्द्र जैन, जिला भाजपा अध्यक्ष श्री गौरव सिरोठिया, कलेक्टर श्री दीपक सिंह, नगर निगम आयुक्त श्री आरपी अहिरवार, सुशील तिवारी, लक्ष्मण सिंह, श्याम तिवारी, महेश बिलेहरा, शैलेश केशरवानी, जगन्नाथ गुरैया एवं अन्य जनप्रतिनिधि सहित गणमान्य नागरिक मौजूद थे।
    नगरीय विकास मंत्री ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान का अभिनंदन करते हुये कहा कि प्रदेश के 7 स्मार्ट सिटी में सागर का चयन किया गया है। इससे सागर के विकास के लिये लगभग 2 हजार करोड़ रू. की राशि मिल रही है। शासन की मंशा है कि स्मार्ट सिटी एक माडल शहर के रूप में विकसित हो जिसे देखकर अन्य शहर भी उसी के अनुरूप विकसित किये जाये। नगरीय विकास मंत्री ने कलेक्टर श्री दीपक सिंह और उनकी प्रशासकीय टीम की विकास कार्यों के लिये कार्य करने की सराहना की। नगरीय विकास मंत्री ने कहा कि सागर में आज अनेक ऐसी जगह हैं जिनका पहले जो उपयोग था वह अब नही है। ये स्थान स्मार्ट सिटी को मिल जाने पर शहर के विकास के कार्य किये जायेगे। जैसे तिली चौराहे के वाजू में पीएचईकी लगभग 5 से 7 एकड़ जगह पड़ी है उस स्थान पर नया बस स्टेण्ड बनाने का कार्य किया जा सकता है। डफरिन अस्पताल की 6 एकड़ जमीन पर सुपर स्पेशलिटी अस्पताल तैयार किया जा सकता है। सागर शहर से 400 डेरियों के विस्थापन के लिये रतोना डेरी फार्म पर जगह दी गई है। स्वच्छता के मामलें में इंदौर शहर देश में चार वर्षों से पहले स्थान पर है। स्मार्ट सिटी में भोपाल पहले स्थान पर है। राज्य स्तर पर हुई स्वच्छता की रैकिंग में सागर तीसरे स्थान पर है। हम सब का प्रयास हो कि सागर को स्वच्छता में पहला स्थान प्राप्त हो। उन्होंने कहा कि सफाई मित्र योजना सागर में लागू की जायेगी। जिसमें आधुनिक मशीनों के माध्यम से सफाई की जाती है। कार्य तेजी से होता है और लोगों को रोजगार मिलता है।
    सांसद श्री राजबहादुर सिंह ने कहा कि लम्बे अरसे से इस बस स्टेण्ड की मांग थी। ट्राफिक जाम की समस्या से मुक्ति मिलेगी। यात्रियों को सुविधा मिलेगी। बस स्टेण्ड का नाम गुरूवर आचार्य विद्यासागर जी के नाम पर रखा गया है। अतः यहा पर व्यवस्थाएं अच्छी रहे। इस कार्य में सकल दिगम्बर जैन समाज की निगरानी और भागीदारी भी रहे। सासंद ने सागर में पिछले दिनों विद्युत शवदाह गृह शुरू किये जाने को शहर के लिये उपलब्धि बताया। कार्यक्रम में शैलेन्द्र जैन ने कहा कि जब से नगरीय विकास मंत्री श्री सिंह को नगरीय विकास विभाग का प्रभार मिला है, तब से सागर का तेज गति से विकास हो रहा है। उन्होंने बताया कि अगले रविवार को अमृत पार्क का लोकार्पण किया जाना है। यह पार्क सागर के लिये एक बड़ी सौगात है। कार्यक्रम के प्रारंभ में नगर निगम आयुक्त श्री आरपी अहिरवार ने बताया कि बस स्टेण्ड बन जाने से यहा खुरई और बीना के लिये यात्रियों को सुविधा मिलेगी। बस स्टेण्ड में दुकाने शुरू हो जायेगी। जिससे लोगों को आजीविका का साधन भी मिलेगा। कार्यक्रम का संचालन श्री अरविन्द्र जैन ने किया।  

Tags :

जरूरी खबरें