Friday 17th of July 2026

ब्रेकिंग

संयुक्त प्रयासों से ही मातृ-शिशु स्वास्थ्य एवं कुपोषण पर प्रभावी नियंत्रण संभव- कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह

एम.आई.एम.टी. स्थापना दिवस समारोह में पद्म श्री विजय दत्त श्रीधर ने साहित्यकार सुशील शर्मा को टी.आर. नेमा साहित्य सम्मान

गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और आधुनिक सुविधाओं से विद्यार्थियों के सपनों को मिलेगी नई उड़ान- मंत्री उदय प्रताप सिंह

विभिन्न आयामों पर विद्यार्थियों से संवाद करते हुए दिया मार्गदर्शन

किसानो की विभिन्न मांगों को लेकर मार्क्सवादी कम्यूनिस्ट पार्टी के प्रदेशव्यापी आव्हान पर प्रदेश भर में भूख हड़ताल चालू

: सागर,बुंदेलखंड की गौरव कु. सारिका को राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद करेंगे सम्मानित

Aditi News Team

Fri, Mar 5, 2021

    सागर। बुंदेलखंड की गौरव एवं सागर जिले की रहली विकासखंड की छात्रा कुमारी सारिका ठाकुर को महामहिम राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद 7 मार्च को दमोह जिले के सिंग्रामपुर  में आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित करेंगे। मध्यप्रदेश शासन की मेधावी योजना
    शंकर शाह/ रानी दुर्गावती योजना अंतर्गत माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 12 वी की बोर्ड परीक्षा मे मेरिट के प्रथम 03 स्थान पर आने पर राज्य स्तरीय चयन समिति के अनुमोदन पश्चात जिले से छात्रा कु सारिका ठाकुर का चयन महामहिम राष्ट्रपति भारत शासन द्वारा प्रदान किये जाने हेतु किया है। राष्ट्पति श्री रामनाथ कोविंद मेधावी छात्रा कुमारी सारिका ठाकुर को 51000 रूपये की राशि से सम्मानित करेंगे।
    छात्रा कु सारिका ठाकुर आत्मज श्री नरेन्द्र सिंह ठाकुर  निवासी पुलिस लाईन रहली को ग्राम सिंग्रामपुर तह.जबेरा, जिला दमोह मे होने वाले महामहिम राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद के कार्यक्रम में सम्मिलित कराये जाने हेतु छात्रा को जाने - आने की व्यस्था के लिए  कर्मचारियो को अधिकृत किया गया। जिसमें श्रीमती रीता मेकलिन, अधीक्षिका अ.जा उत्कृष्ट कन्या छात्रावास रहली जिला सागर, श्री राधेलाल बंसल,अधीक्षक अ.जा सीनियर बालक छात्रावास रहली को दायित्व सौंपा गया है।

Tags :

जरूरी खबरें