Friday 17th of July 2026

ब्रेकिंग

संयुक्त प्रयासों से ही मातृ-शिशु स्वास्थ्य एवं कुपोषण पर प्रभावी नियंत्रण संभव- कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह

एम.आई.एम.टी. स्थापना दिवस समारोह में पद्म श्री विजय दत्त श्रीधर ने साहित्यकार सुशील शर्मा को टी.आर. नेमा साहित्य सम्मान

गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और आधुनिक सुविधाओं से विद्यार्थियों के सपनों को मिलेगी नई उड़ान- मंत्री उदय प्रताप सिंह

विभिन्न आयामों पर विद्यार्थियों से संवाद करते हुए दिया मार्गदर्शन

किसानो की विभिन्न मांगों को लेकर मार्क्सवादी कम्यूनिस्ट पार्टी के प्रदेशव्यापी आव्हान पर प्रदेश भर में भूख हड़ताल चालू

: सतना 15 वाहनों पर कार्यवाही कर 1 लाख 56 हजार रूपये की वसूली<br>यात्री वाहनों की चेकिंग की कार्यवाही लगातार जारी

Aditi News Team

Mon, Mar 1, 2021

सतना। परिवहन आयुक्त के निर्देशानुसार जिले में अवैध यात्री वाहनों के विरूद्ध सघन चेकिंग अभियान लगातार जारी है। सोमवार को पुलिस और परिवहन विभाग की संयुक्त कार्यवाही में सतना-उचेहरा मार्ग एवं सतना-नागौद मार्ग पर अवैध यात्री वाहनों के विरूद्ध सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। जिसमें 15 वाहनों में कार्यवाही करते हुये 1 लाख 37 हजार रूपये का टैक्स एवं 19 हजार रूपये का शमन शुल्क सहित कुल 1 लाख 56 हजार रूपये का राजस्व अर्जित किया गया एवं 1 ट्रक ओवरलाड पाये जाने पर ट्रक को उचेहरा थाने में जब्त किया गया है। ये सभी वाहन फिटनेस, परमिट, प्रदूषण एवं अन्य धाराओं के तहत जब्त किये गये है। कार्यवाही के दौरान क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी संजय श्रीवास्तव सहित विभागीय अमला व पुलिस बल मौजूद रहा।

Tags :

जरूरी खबरें