Thursday 25th of June 2026

ब्रेकिंग

शिक्षक से एरियर की राशि को निकालने के ऐवज में आरोपी वोमेंद्र रोकड़े बाबू द्वारा 4000/- रुपए रिश्वत की मांग की गई थी

देश के उत्तरी तट के पास दो ज़बरदस्त भूकंप आए, जिससे राजधानी काराकस में कई इमारतें ढह गईं

गायत्री जयंती पर्व के उपलक्ष्य में आयोजित चार दिवसीय कार्यक्रम स्थानीय गायत्री पीठ मे धूमधाम से संपन्न हुआ

मंत्री उदय प्रताप सिंह की पहल पर राज्यसभा सांसद श्रीमती माया नारोलिया द्वारा सांसद विकास निधि से 35 लाख की राशि स्वीकृत

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व क्षेत्र में फिर बाघ ने ग्रामीण को बनाया अपना निवाला, महुआ की गोही बीनने गया था ग्रामीण,

: गाडरवारा ,शिक्षा मंत्री जी को सौंपा ज्ञापन 

Aditi News Team

Sun, Mar 3, 2024
शिक्षा मंत्री जी को सौंपा ज्ञापन उच्च माध्यमिक शिक्षक संघ जिला नरसिंहपुर के समस्त शिक्षकों ने आज शिक्षा मंत्री श्रीमान उदय प्रताप सिंह को समयमान वेतनमान के संबंध में ज्ञापन सौंपा। ज्ञातव्य हो कि उच्च माध्यमिक शिक्षकों के समय मान वेतनमान का आदेश बहुत पहले हो चुका है जिसका अनुमोदन वित्त विभाग भी कर चुका है किंतु इसकी प्रक्रिया प्रचलन में नहीं होने से प्रदेश के समस्त उच्च माध्यमिक शिक्षकों का वेतन निर्धारण नहीं हो पा रहा है । ज्ञापन में माननीय शिक्षा मंत्री जी से निवेदन किया है कि जिस प्रकार व्याख्याता संवर्ग के समय मान वेतनमान के निर्धारण के आदेश के लिए संभागीय संयुक्त संचालक लोक शिक्षण को अधिकृत किया था ठीक उसी प्रकार उच्च माध्यमिक शिक्षक के समय मान वेतनमान का निर्धारण करने के लिए संभागीय संयुक्त संचालक लोक शिक्षण को अधिकृत किया जावे ताकि प्रक्रिया शीघ्रता से सम्पादित हो सके,मंत्री जी ने शीघ्र निराकरण करने का आश्वासन दिया आज ज्ञापन में सुशील शर्मा सियाराम पटेल विनय शंकर शर्मा राजेश गुप्ता ,राजेश दुबे चंद्रकांत विश्वकर्मा के के राजोरिया मनमोहन शर्मा दौलत पटेल मधुसूदन पटेल एवं अन्य शिक्षक साथी उपस्थित रहे।

Tags :

जरूरी खबरें