Monday 6th of July 2026

ब्रेकिंग

जबरन रूपयों की मांग कर बंधक बनाकर मारपीट करते हुये मारपीट का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल करने वाले आरोपी गिरफ्तार

संचालित गुड़ चना युक्त प्याऊ का समापन शिक्षक सन्दर्भ समूह के मुख्य आतिथ्य एवं शहर के वरिष्ठ जनो की उपस्थिति में

कार्यक्रम जुलाई 11से लेकर 13 तककथा श्रवण का समय दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक निर्धारित है

नरसिंहपुर जिले में वर्षाकाल के दौरान विद्यालयों में विद्यार्थियों की सुरक्षा, स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए

जीआरपी जांच में जुटी

: विदाई कार्यक्रम आयोजित 

Aditi News Team

Fri, Feb 17, 2023
विदाई कार्यक्रम आयोजित गाडरवारा। गत दिवस स्थानीय बी टी आई स्कूल में कक्षा बारहवीं के कला, वाणिज्य, गणित एवं विज्ञान संकाय के विद्यार्थियों के लिए विदाई समारोह का आयोजन कक्षा ग्यारहवीं के छात्रों ने किया। इस अवसर पर कक्षा ग्यारहवीं के छात्रों द्घारा वारहवीं के छात्रों का स्वागत गिफ्ट एवं टाइटिल प्रदान कर किया एवं स्वल्पाहार कराकर विदाई दी । इस अवसर पर मुख्य अतिथि नपाध्यक्ष शिवाकांत मिश्रा ने कहा कि 12 वी के छात्र बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय को गौरवांवित करें। कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य जयमोहन शर्मा ने विदाई ले रहे 12 वी के छात्रो को परीक्षा में सफलता के लिए अग्रिम शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम का संचालन अर्पणा ब्राउन एवं अंत मे आभार प्रदर्शन मनमोहन शर्मा ने किया। इस अवसर पर पार्षद श्रीमति पूजा तिवारी , आनंद दुबे बबली तोषनीवाल सहित विद्यालय के छात्र उपस्थित रहे। कार्यक्रम मे छात्रो द्घारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रंगारंग प्रस्तुति दी गई।

Tags :

जरूरी खबरें