: रैली निकालकर दिया हर घर तिरंगा अभियान का संदेश
Aditi News Team
Thu, Aug 4, 2022
चिरहकलां, रैली निकालकर दिया हर घर तिरंगा अभियान का संदेश
गाडरवारा। गत दिवस साईखेड़ा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम चिरहकलां के एकीकृत शासकीय माध्यमिक विद्यालय के छात्र छात्राओं ने संस्था प्रभारी श्रीमती रूपी जैन के नेतृत्व में ग्राम में रैली निकालकर देश की आज़ादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत 11 अगस्त से 17 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान के तहत ग्रामीणों से अपने घरों पर तिरंगा लगाने की अपील की। रैली में स्कूल के शिक्षक कैलाश वर्मा, सचिन लहरिया, राहुल कोरी, ममता चौहान, दयावती गुप्ता, उषा दुबे, आरती मेहरा सहित छात्र छात्राओं की बड़ी संख्या में उपस्थिति उल्लेखनीय रही।
Tags :