Sunday 5th of July 2026

ब्रेकिंग

जबरन रूपयों की मांग कर बंधक बनाकर मारपीट करते हुये मारपीट का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल करने वाले आरोपी गिरफ्तार

संचालित गुड़ चना युक्त प्याऊ का समापन शिक्षक सन्दर्भ समूह के मुख्य आतिथ्य एवं शहर के वरिष्ठ जनो की उपस्थिति में

कार्यक्रम जुलाई 11से लेकर 13 तककथा श्रवण का समय दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक निर्धारित है

नरसिंहपुर जिले में वर्षाकाल के दौरान विद्यालयों में विद्यार्थियों की सुरक्षा, स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए

जीआरपी जांच में जुटी

: महू की घटना की होगी मजिस्ट्रियल जाँच - मुख्यमंत्री श्री चौहान प्रभावित परिवार को 10 लाख रूपये की सहायता

Aditi News Team

Thu, Mar 16, 2023
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने इंदौर जिले के महू में हुई घटना की मजिस्ट्रियल जाँच के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि राज्य सरकार की ओर से पीड़ित परिवार को 10 लाख रूपए और बड़े बेटे को नगर परिषद में शासकीय नौकरी दी जाएगी। परिवार के तीन बच्चों की समुचित शिक्षा के लिए जनजातीय छात्रावासों में संपूर्ण व्यवस्था की जाएगी। पीड़ित परिवार के पास प्रधानमंत्री आवास योजना में पहले से ही आवास है, उसे रेनोवेट कराने की व्यवस्था भी की जाएगी। मृतक के दाह संस्कार के लिए भी जिला प्रशासन द्वारा व्यवस्था की गई है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने यह जानकारी सोशल मीडिया पर जारी संदेश से दी।   इंदौर कलेक्टर डॉ. इलैया राजा टी ने बताया कि मुख्यमंत्री श्री चौहान के निर्देश पर मृतक श्री भेरूलाल के परिजन को 10 लाख रूपये की सहायता राशि का चेक प्रभावित परिवार के गाँव पहुँच कर परिजन को प्रदान कर दिया गया है। कलेक्टर ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही जिला प्रशासन एवं पुलिस के अधिकारी रात में ही घटना स्थल पर पहुँच गये थे। पुलिस थाना में पथराव और गोली चालन से श्री भेरूलाल की मृत्यु की घटना की मजिस्ट्रियल जाँच अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी श्री अजय देव शर्मा को को सौंपी गई है। साथ ही 5 थाना क्षेत्रों में धारा 144 प्रभावशील करते हुए रैली, धरना, प्रदर्शन आदि पर प्रतिबंध लगा दिया गया है और प्रभावित क्षेत्रों में अतिरिक्त रूप से दंडाधिकारी तैनात किये गये हैं।

Tags :

जरूरी खबरें