: मतदान दलों को सामग्री वितरण एवं बूथों पर रवानगी 5 जुलाई को
Aditi News Team
Mon, Jul 4, 2022
मतदान दलों को सामग्री वितरण एवं बूथों पर रवानगी 5 जुलाई को
गाडरवारा। नगरीय निर्वाचन 2022 के अंतर्गत नगरपालिका परिषद गाडरवारा के पार्षद पदों के निर्वाचन के लिए मतदान दलों को 5 जुलाई दिन मंगलवार को सुबह 6 बजे से स्थानीय बीटीआई स्कूल से मतदान सामग्री का वितरण किया जाएगा। सामग्री वितरण के लिए एसडीएम एवं रिटर्निंग अधिकारी सृष्टि देशमुख गौड़ा के निर्देशन में विभिन्न दलों का गठन किया गया है जो सामग्री वितरण से जुड़े कार्यों का संपादन करेंगे। सामग्री वितरण उपरांत मतदान दलों को बसों के माध्यम से उनके मतदान केंद्रों तक पहुंचाया जाएगा। उल्लेखनीय है कि नगरपालिका परिषद गाडरवारा के 23 वार्डों में पार्षद पदों के निर्वाचन हेतु 58 मतदान केंद्र बनाए गए है।
Tags :