Thursday 16th of July 2026

ब्रेकिंग

एम.आई.एम.टी. स्थापना दिवस समारोह में पद्म श्री विजय दत्त श्रीधर ने साहित्यकार सुशील शर्मा को टी.आर. नेमा साहित्य सम्मान

गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और आधुनिक सुविधाओं से विद्यार्थियों के सपनों को मिलेगी नई उड़ान- मंत्री उदय प्रताप सिंह

विभिन्न आयामों पर विद्यार्थियों से संवाद करते हुए दिया मार्गदर्शन

किसानो की विभिन्न मांगों को लेकर मार्क्सवादी कम्यूनिस्ट पार्टी के प्रदेशव्यापी आव्हान पर प्रदेश भर में भूख हड़ताल चालू

ज्ञापन में गौ माताओ को कुचल कर हत्या करने वाले अज्ञात वाहन चालक एवं मालिक के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की गई

: भोपाल,प्रदेश में अपने तरह का अनूठा अभियान-जल संचयन अभियान पूरे भोपाल संभाग में शुरू,कमिश्नर श्री कियावत सहित अधिकारियों ने संभाली कमान

Aditi News Team

Mon, Apr 5, 2021

भोपाल संभाग के दूर दराज के गांवों में प्रदेश का अपने तरह का पहला और जीवन को बचाने वाला “जल संचयन” अभियान सोमवार से प्रारंभ हुआ। संभाग आयुक्त श्री कवीन्द्र कियावत ने भोपाल जिले के फंदा विकासखंड के ग्राम पुरा छिंदवाड़ा के तालाब गहरीकरण कार्य से जल संचयन अभियान का आगाज़ किया। इसके साथ ही सीहोर, राजगढ़, विदिशा और रायसेन में भी 1239 तालाबों के नवीनीकरण- गहरीकरण और मरम्मत का कार्य प्रारंभ हुआ।  पुरा छिंदवाड़ा में प्रारंभ हुए तालाब गहरीकरण कार्य के भूमिपूजन में जिला पंचायत अध्यक्ष श्री मनमोहन नागर, जिला पंचायत के सीईओ श्री विकास मिश्रा सहित जनपद के पदाधिकारी और सरपंच- पंच सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे। इस तालाब के गहरीकरण पर 9 लाख 80 हजार रूपये का व्यय होगा। मनरेगा के तहत इस कार्य में गांव के ही मजदूरों को काम मिला है। तालाब से निकलने वाली मिट्टी से किसानों के खेत बेहतर होंगे और गौशालाओं में चारागाह का विकास होगा। श्री कियावत ने इस कार्य का विधिवत भूमिपूजन भी किया। 

जल संचयन अभियान के तहत संभाग के सभी जिलों से भी सोमवार से वर्षा जल को रोकने के लिए तालाबों के कायाकल्प का काम प्रारंभ हुआ। श्री कियावत ने अभियान को गति देने और जिलों से समन्वय के लिए संभाग स्तर के अधिकारियों की टीम भी तैनात की है। विदिशा के लिए श्रीमती ऊषा परमार, अपर आयुक्त, श्रीमती संजू कुमारी उपायुक्त रायसेन, श्री अनिल द्विवेदी संयुक्त आयुक्त विकास सीहोर, श्रीमती किरन गुप्ता उपायुक्त भू अभिलेख भोपाल और श्री के एस वानिया अधीक्षण यंत्री आरईएस को राजगढ़ के लिए तैनात किया है।  भोपाल संभाग के सभी जिलों में सोमवार से जल संचयन अभियान का शुभारंभ हुआ। जिसमें संभाग में करीब 1239 जल संचयन जल संरचनाओं के निर्माण और जीर्णोद्वार से बारिश के पानी का संचयन कर भूमिगत जल में वृद्धि एवं प्राकृतिक जल स्त्रोतों को बढ़ाना है। इस अभियान के तहत 75 करोड़ 16 लाख की राशि स्वीकृत की गई है।   "जल संचयन" अभियान के अंतर्गत भोपाल में 147, सीहोर में 120, रायसेन 162, विदिशा 388 और राजगढ़ में 422 तालाबों के जीर्णोद्धार हेतु स्थल चयनित किए गए हैं। भोपाल के लिये 7 करोड़ 58 लाख 53 हज़ार, सीहोर 4 करोड़ 38 लाख,22 हज़ार,राजगढ़ 32 करोड़ 68 लाख 36 हज़ार, रायसेन 9 करोड़ 52 लाख 11 हज़ार तथा विदिशा के लिए 20 करोड़ 99 लाख 12 हज़ार की प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है।

Tags :

जरूरी खबरें