Friday 17th of July 2026

ब्रेकिंग

संयुक्त प्रयासों से ही मातृ-शिशु स्वास्थ्य एवं कुपोषण पर प्रभावी नियंत्रण संभव- कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह

एम.आई.एम.टी. स्थापना दिवस समारोह में पद्म श्री विजय दत्त श्रीधर ने साहित्यकार सुशील शर्मा को टी.आर. नेमा साहित्य सम्मान

गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और आधुनिक सुविधाओं से विद्यार्थियों के सपनों को मिलेगी नई उड़ान- मंत्री उदय प्रताप सिंह

विभिन्न आयामों पर विद्यार्थियों से संवाद करते हुए दिया मार्गदर्शन

किसानो की विभिन्न मांगों को लेकर मार्क्सवादी कम्यूनिस्ट पार्टी के प्रदेशव्यापी आव्हान पर प्रदेश भर में भूख हड़ताल चालू

: नीमच,कलेक्‍टर मंयक अग्रवाल ने किया कृषि उपज मण्‍डी का आकस्मिक निरीक्षण

Aditi News Team

Tue, Mar 2, 2021

नीमच। कलेक्‍टर श्री मंयक अग्रवाल ने मंगलवार को कृषि उपज मण्‍डी नीमच का आकस्मिक निरीक्षण किया और मण्‍डी प्रशासन द्वारा किसानों की सुविधा के लिए की गई व्‍यवस्‍थाओं का अवलोकन किया। उन्होने किसानो और आम नागरिको को मण्‍डी में उपज की आवक बढने पर होने वाले जाम से मुक्ति दिलाने हेतु ठोस कार्यवाही करने के निर्देश भी दिए। कलेक्‍टर ने कहा, कि मण्‍डी में किसानों के साथ अच्‍छा व्‍यवहार हो, उनकी उपज समय पर नीलाम होकर तौल हो जाए और उन्हे समय पर भुगतान सुनिश्चित किया जाए।
     कलेक्‍टर श्री अग्रवाल ने कृषि उपज मण्‍डी में अश्‍वगंधा नीलामी कार्य का जायजा भी लिया और किसानों से चर्चा कर अश्‍वगंधा की फसल की लागत, उपज बिक्री से होने वाली आय आदि के बारे में जानकारी ली। उन्होने मण्‍डी प्रांगण में औषधीय उपजों की नीलामी प्रांगण, दलहन, तिलहन, उपज की नीलामी की प्रक्रिया भी देखी। इस दौरान कलेक्‍टर श्री मंयक अग्रवाल ने मण्‍डी व्‍यापारी संघ कार्यालय पहुचंकर मण्‍डी व्‍यापारियों से भी चर्चा की। मण्‍डी व्‍यापारी श्री नवल मित्‍तल व अन्‍य व्‍यापारियों ने कलेक्‍टर को पुष्‍पगुच्‍छ भेंटकर स्‍वागत किया। इस मौके पर एसडीएम श्री एस.एल.शाक्‍य एवं मण्‍डी सचिव श्री सतीश पटेल भी उपस्थित थे।

Tags :

जरूरी खबरें